रांची। चौथी हॉकी इंडिया 5ए साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड महिला एवं पुरूष हॉकी टीम गुरूवार को कानपुर रवाना हुई। हॉकी इंडिया की ओर से कानपुर में 22 से 27 सितम्बर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1-1 महिला पुरुष के अलावे महिला एवम पुरूष खिलाड़ियो की मिश्रित एक टीम भी खेलेगी। उन्होंने बताया कि महिला टीम में सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, सुषमा कुमारी, व्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, सिमता मिंज, बेटन डुंगडुंग, दिप्पी कुल्लू, कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर बिगन सोय शामिल हैं। जबकि पुरुष टीम में अनुरुद भेंगरा, विजय खेस, नोयल टोपनो, जेन सोरेंग, अभिषेक कुमार, जोसेफ टोपनो, डेविट धनवार, असीम तिर्की, अतीस डोड्राय, कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर नरेंद्र कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला पुरुष मिक्स टीम में जेन सोरेंग, नोयल टोपनो, विजय खेस, अनुरुध भेंगरा, डेविट धनवार, सोनल मिंज, सुषमा कुमारी, अलका डूंगडुग, वेतन डुंगडुंग शामिल हैं।
टीम को हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलनाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखण्ड के अन्य पदाधिकारियो ने जीत की शुभकामना देकर हॉकी झारखण्ड के कार्यालय से विदा किया है।
This post has already been read 6625 times!