- कहा, वोट डालकर सशक्त लोकतंत्र में योगदान दें
रांची। झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण में आज गुरुवार को राजधानी रांची के मतदान केंद्र संख्या 60 पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। वोट डालकर बूथ से बाहर निकलने पर उन्होंने कहा, “मेरा विनम्र निवेदन है कि अगर अभी तक आपने वोट नहीं किया है तो घर से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालकर सशक्त लोकतंत्र में योगदान दें।” झारखंड में आज तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है. 17 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। राजधानी रांची में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 9 बजे तक 13.05 फीसदी प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 17 में से पांच सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि शेष 12 सीटों पर दोपहर तीन बजे मतदान संपन्न हो जाएगा। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है।
This post has already been read 6700 times!