रांची । ऑस्ट्रेलिया में आयोजित तृतीय नेशन जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम विजेता हुई। इस टीम में झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग भी थी। मंगलवार को ब्यूटी डुंगड़ंग रांची पहुंची। रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर हॉकी झारखंड की ओर से ब्यूटी डुंगडुंग का जोरदार स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट से निकलते ही हॉकी झारखंड के अधिकारियों ने ब्यूटी को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर ने बताया कि तृतीय नेशन जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया में तीन से आठ दिसम्बर तक आयोजित की गयी थी। स्वागत करने वालों में हॉकी झारखण्ड के सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, खेल विभाग के राज्य समन्वयक उमाशंकर जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
This post has already been read 6544 times!