रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के सलाह पर रांची विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने किया।
यह जानकारी शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रकाश कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय विदेशों से रांची विश्वविद्यालय में आने वाले और रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विदेश शिक्षा ग्रहण के लिए जाने संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। इसका मूल उद्देश्य विदेश एवं भारत के बीच संबंध स्थापित हो सके। इस अवसर पर डॉ राजेश गुप्ता और सुधीर मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
This post has already been read 3916 times!