नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। जेटली भारतीय हॉकी के बहुत बड़े समर्थक थे। जेटली ने नवंबर 2018 में भारतीय हॉकी की संघर्ष और जीत पर ” हॉकी: ए सागा ऑफ ट्रायम्फ, पेन एंड ड्रीम्स” नामक एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की थी।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अरुण जेटली के निधन से बहुत दुखी हूं। वह सिर्फ एक राजनीतिक आइकन नहीं थे, बल्कि एक चतुर राजनेता और एक उत्साही खेल प्रेमी थे। जेटली ने अपने पूरे करियर में हमेशा भारतीय हॉकी का समर्थन किया है। भारतीय हॉकी में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। हॉकी इंडिया की ओर से, हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”
बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार (24 अगस्त) यहां अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। वह नौ अगस्त से एम्स में भर्ती थे। उनका जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था और 1974 से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी।
This post has already been read 6350 times!