भाजपा सदस्यता अभियान में जुटे गोयल, अपने हाथों से लोगों को भाजपा से जोड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा संगठन को और मजबूत देने, राज्यसभा और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कमला नगर में आज कोल्हापुर रोड मार्किट में व्यापारियों की एक-एक दूकान पर जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया। स्वयं गोयल को दुकान दूकान घूमते देख व्यापारियों में बड़ी ख़ुशी थी। इस अभियान में उत्तर दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश और चांदनी चौक भाजपा जिले के अध्यक्ष अरविंद गर्ग भी शामिल थे।

पूरी दिल्ली में चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान में भाग लेते हुए गोयल ने बताया कि कल 28 जुलाई को 300 से अधिक ऑटो रिक्शा वाले उनके निवास 10 अशोक रोड पर अपने ऑटो रिक्शा के साथ इकट्ठे होकर भाजपा के सदस्य बनेंगे। गोयल ने कहा कि पहले यह ऑटो रिक्शा वाले सवेरे 11 बजे इकट्ठे बैठकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनेंगे और फिर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। गोयल ने कहा कि इनमें से कई ऑटो चालक पहले आम आदमी पार्टी के समर्थक थे पर केजरीवाल सरकार ने धोखे के अलावा इन्हे कुछ नहीं दिया, वहीँ प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों व विज़न को देखते हुए अब ये लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

गोयल से मिले जवाहरनगर ट्रेडर एसोसिएशन के प्रवीण चूड़ीवाले का कहना था कि वह हमेशा से ही भाजपा के समर्थक रहे है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा विजयी बनेगी। एक और दुकानदार आनंद कम्बोज का कहना था कि वह पहले कांग्रेस के समर्थक थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए कड़े कदम को देखकर सदस्य बने है। स्टॉल पर आई पूजा जैन ने बताया कि मोदी के प्रति उनकी बेटी का आकर्षण इतना है कि वह भी भाजपा से जुड़ने चाहती है पर क्योंकि वह पंद्रह वर्ष की है इसलिए सदस्यता के लिए उसे कुछ और समय रुकना होगा।

This post has already been read 10197 times!

Sharing this

Related posts