नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को यहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। दत्तात्रेय इन दिनों राज्यपालों के उप समूह के साथ नई शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं।
इससे पहले बंडारू ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। राज्यपाल का कार्यभार संभालने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गत माह एक सितम्बर को उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था।
This post has already been read 6545 times!