डीसी ने की विधि व्यवस्था की समीक्षा

धनबाद। मुख्यमंत्री के 16 एवं 17 अक्टूबर को धनबाद के संभावित दो दिवसीय दौरे  को देखते हुए रविवार को समाहरणालय में  डीसी अमित कुमार की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी। 

बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित संभावित रूटों पर वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित रूप से निपटने हेतु सिविल सर्जन को समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों को स्थिति सामान्य रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

This post has already been read 6664 times!

Sharing this

Related posts