रांची। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला और राष्ट्रीय मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गये। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे। राजेश ठाकुर ने बताया कि दोनों नेताओं ने शनिवार को नई दिल्ली में आरपीएन सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इन दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।
This post has already been read 6542 times!