फरयब प्रांत में तालिबान के पांच आतंकी ढेर

काबुल। अफगान सुरक्षा बलों ने देश के फरयब प्रांत में शुक्रवार को एक अभियान में पांच तलिबानी आंतकियों को ढेर कर दिया।  प्रांतीय सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गुर्जीवान जिले के दारा-ए-शाख इलाके में शुक्रवार को आतंक विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों के दो ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया। इस अभियान पर तालिबान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान तालिबान और इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों के कारण अस्थिर राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति का सामना कर रहा है। अफगान नेशनल डिफेंस सिक्योरिटी पूरे देश से आतंक का सफाया करने के लिए अभियान चला रही है।

This post has already been read 6885 times!

Sharing this

Related posts