रांची। रांची के श्रम भवन के तीसरी मंजिल पर स्थित झारखंड के मुख्य कारखाना निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के कार्यालय में शुक्रवार को आग लग गयी। विभागीय सूत्रों के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इससे कार्यालय में रखा कंप्यूटर और फर्नीचर जल गया। हालांकि आलमारी में रखे दस्तावेज और कागजात को क्षति नहीं हुई है। अगलगी की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। सर्किल ऑफिस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का जांच करने पहुंचे। कारखाना निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में कोई विशेष क्षति नहीं पहुंची है और सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं।
This post has already been read 8804 times!