पटाखों के गोदाम में विस्फोट, 3 लोगों की मौत और 6 घायल

ग्वालियर। अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों के एक गोदाम में गुरुवार रात  विस्फोट होने से घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जब‍क‍ि पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को एसपी नवनीत भसीन ने बताया क‍ि जिले के चीनौर के समीप नोन की सराय गांव में रहने वाले पटाखा कारोबारी नबी खान ने दीपावली के चलते पटाखों और बारूद का अवैध भण्डारण कर रखा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे नबी की साली रब्बो और बेटी रजिया पटाखे बना रही थी, तभी बारूद से चिंगारी निकली और विस्फोट हो गया। पास में ही रखा गैस सिलेंडर फट गया। उससे मकान की छत ढह गई। धमाका होने से आसपास के घरों में भी दरार आ गई। घर से बाहर नि‍कले पड़ोसि‍यों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में नबी खान, बेटी रजिया और नबी खान के साढू अबरिन की मौत हो गई। नबी की पत्नी रानी, बेटी निशा, बेटा साहिल, फरिहान और साली रब्बो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

This post has already been read 138657 times!

Sharing this

Related posts