झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डॉ. रवि रंजन ने ली शपथ

रांची। डॉ. रवि रंजन ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। रविवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. रवि रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश वीरेंद्र सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, राज्य के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे। शपथ लेने के बाद मुख्य न्यायधीश डॉ. रवि रंजन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह यहां काम करने आये हैं और काम करेंगे। डॉ. रवि रंजन झारखंड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश बने।हिन्दुस्थान समाचार/विनय

This post has already been read 6517 times!

Sharing this

Related posts