सीएम के निर्देश पर डीजीपी ने रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर गुरुवार को डीजीपी कमल नयन चौबे ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ आईजी अमोल वी होमकर, एसएसपी अनीश गुप्ता, रिम्स डायरेक्टर डॉ. दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
डीजीपी कमल नयन चौबे रिम्स के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए डॉक्टरों से विचार किया। रिम्स में अब तीन शिफ्ट में सुरक्षा बल तैनाती रहेंगे। 
गौरतलब है कि मंगलवार को रिम्स का औचक निरीक्षण करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रिम्स की चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रोजेक्ट भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान रिम्स में सक्रिय दलालों पर सख्ती बरतने और रिम्स परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश गए दिए थे।

महिला कांस्टेबल और लेडी डॉक्टर में हाथापाई

 मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के कुछ ही घंटों बाद ही रिम्स में एक बार फिर मारपीट की घटना हो गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती एक महिला की सुरक्षा में तैनात दो कांस्टेबल अनीता कच्छप और लीला करमाली के बीच बुधवार की देर शाम ड्यूटी के समय पर बहस हो गई। शोर सुनकर गाइऩी विभाग की डॉ. संध्या तिवारी बाहर आईं और दोनों को शांत रहने को कहा। इसी बात पर डॉ. संध्या के साथ कांस्टेबल लीला करमाली उलझ गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच शुरू हुई बहस हाथापाई में बदल गई। इसमें डॉ.संध्या तिवारी के गले के नीचे खरोंच आई है। उनके कपड़े भी फट गये हैं। इस मामले में लीला करमाली ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने अपशब्द कहेे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी दीपक पांडेय ने मामला शांत कराया। महिला कांस्टेबल को रिम्स की ड्यूटी से हटा दिया गया है।

This post has already been read 6205 times!

Sharing this

Related posts