देवेन्द्र फडणवीस ने की अमित शाह से मुलाकात

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में अब भी भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के घर पर फडणवीस ने उनसे मुलाकात की। बाद में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोई जल्दबाजी नहीं है और यह जल्द ही बन जाएगी।

पिछली बार भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़े थे। बाद में दोनों ने मिलकर पांच साल सरकार चलाई, जिसमें भाजपा ने बड़े दल की भूमिका निभाई। इस बार दोनों मिलकर चुनाव लड़े हैं। राज्य की जनता ने गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है लेकिन किसी दल को अपने दम पर सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला है।

शिवसेना इस बार बराबर की सरकार और आधे समय के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहती है। भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है और न ही राज्य में सरकार बन पा रही है।

This post has already been read 7367 times!

Sharing this

Related posts