धनबाद । भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर ने कहा कि झारखंड में स्थिर सरकार के कारण ही विकास हुआ है। झारखंड की महिलाओं को कई लाभ मिल रहे हैं। नारियों ने तय किया है कि झारखंड में फिर से बहुमत की सरकार बनाएगी। सर्वांगीण विकास योजना समाज को आगे लेकर जाने वाली है। स्किल डेवलपमेंट का काम भी किया जा रहा है। विजय रहाटकर धनबाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा देश में महिलाओं के साथ जो भी घटनाएं हो रही हैं, सरकार समेत मैं भी इसके लिए चिंतित हूं। इसे रोकने के लिए पोस्को एक्ट में बदलाव किया गया है। 2 महीने के अंदर चार्जसीट दर्ज कराना अनिवार्य है। पॉक्सो एक्ट शुरू हो गया है। इससे अत्याचारी को सजा मिलती है और डर भी पैदा होगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की महिलाएं फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार ने 5 वर्षों में बहुत काम किया है।
This post has already been read 7310 times!