दिल्ली कैपिटल्स ने फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट के साथ किया करार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट के साथ तीन साल के लिए करार किया है।  फरहार्ट भारतीय क्रिकेट टीम के भी फिजियोथेरेपिस्ट रह चुके हैं। भारतीय टीम के साथ फरहार्ट का कार्यकाल विश्व कप के खत्म होने के साथ ही समाप्त हो गया था। वह चार साल तक भारतीय टीम से जुड़े रहे। बता दें कि इससे पहले फरहार्ट आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के लिए भी काम कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने तीन साल का करार किया है। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर फरहार्ट ने कहा, ‘आईपीएल में फिर से काम करने को लेकर उत्सुक हूं। दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है जिसने पिछले एक-दो वर्षों में सकारात्मक बदलाव किए है जिसका असर उनके नतीजों पर दिखता है। टीम 2019 सत्र में तीसरे स्थान पर रही थी।’ वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्होत्रा ने कहा, ‘पैट्रिक का टीम के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट में शामिल हैं। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।’

This post has already been read 16323 times!

Sharing this

Related posts