रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर 07 जुलाई से शुरू होने वाले टेक्सटाइल एक्सपो का उद्घाटन करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड की टेक्सटाइल्स पॉलिसी देश की सर्वश्रेष्ठ टेक्सटाइल्स पॉलिसी में से एक है, जिसके फलस्वरूप झारखंड में पहली बार 2017 में लगाए गए टेक्सटाइल एक्सपो से प्रभावित होकर बाहर से आए हुए उद्योगपतियों ने झारखंड में अपना उद्योग लगाया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए टेक्सटाइल एक्सपो के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक्सपो का उद्घाटन करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव विक्रम खेतावत, सहसचिव प्रतीक मोर व कोषाध्यक्ष महेश बजाज आदि शामिल थे।
This post has already been read 8848 times!