मुम्बई। अजय देवगन की फ़िल्म दे दे प्यार दे ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10.40 करोड़ का कारोबार किया। इस कमाई में गुरुवार को फ़िल्म के पेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है, जो लगभग 1.50 करोड़ बताई गई है। इस हिसाब से शुक्रवार को सिनेमाघरों से हुई।कमाई 9 करोड़ के आसपास रह जाती है।
इस फ़िल्म का बजट 75 करोड़ बताया गया है और इसे 2200 प्रिंट्स पर रिलीज किया गया है। फ़िल्मी कारोबार के जानकार फ़िल्म की पहले दिन की कमाई को उम्मीदों से कम मान रहे है। पहले दिन की कमाई के बाद फ़िल्म के पहले वीकेंड को लेकर जानकारों का अनुमान है कि रविवार तक इस फ़िल्म का कारोबार 30 से 35 करोड़ तक जा सकता है। इस फिल्म को महानगरों के दर्शकों के लिए माना जा रहा है, जहां 50 साल के अधेड़ व्यक्ति की अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ प्रेमकथा को स्वीकार किया जा सकता है। छोटे शहरों में इस तरह की कहानियों के लिए ज़्यादा मौका नहीं होता।
मीडिया में भी इस फ़िल्म को लेकर मिले जुली प्रतिक्रिया रही है। अली अकिव के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म का निर्माण लव रंजन और टी सीरीज ने मिलकर किया है। अजय देवगन के साथ तब्बू, रकुल प्रीत सिंह, आलोकनाथ, कुमुद मिश्रा और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
This post has already been read 10212 times!