महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनायेगी : कांग्रेस

रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शनिवार को बताया कि दो अक्टूबर को रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल से शुरू होगी और मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

शाहदेव ने बताया कि तीन से नौ अक्टूबर तक सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए जोनल को-ऑर्डिनेटर, विधानसभा प्रभारी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। शाहदेव ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों से जुड़े प्रासंगिक विषय पर कार्यशाला, सेमिनार, गोष्ठी, व्याख्यान आदि आयोजित करने का भी जिला और प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।

This post has already been read 6757 times!

Sharing this

Related posts