झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता रामेश्वर ओरांव को लोहरदगा (सु.) सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए रविवार को यहां बताया कि लोहरदगा (सु.) विधानसभा सीट से रामेश्वर ओरांव, मनिका (सु.) से रामचंद्र सिंह, डॉल्टनगंज से केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे और भवनाथपुर से केपी यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो के बीच गठबंधन की घोषणा कर दी गई है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

This post has already been read 7591 times!

Sharing this

Related posts