कांग्रेस ने मनायी पीएन सिंह की छठी पुण्यतिथि

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. पीएन सिंह की छठी पुण्यतिथि बुधवार को पार्टी कार्यालय में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एक सभा का आयोजन कर कांग्रेस नेताओं ने पीएन सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्व चर्चा की।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने स्व. सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। उनके नहीं रहने पर भी उनके पुत्र इस परंपरा का निर्वाहन कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि पीएन सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के दुःख-सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच भी वे हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे।  

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुरलीधर पांडेय, संजय पांडेय, जगदीश साहु, मुंजी सिंह, किशन अग्रवाल, सीपी संतन, आभा सिन्हा, निरंजन पासवान सहित अन्य नेता शामिल थे।

This post has already been read 7079 times!

Sharing this

Related posts