रांची। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल आयुक्त शुभ्रा वर्मा और उपायुक्त राय महिमापत रे ने शुक्रवार को रांची जिला स्कूल में आयोजित राजपत्रित पदाधिकारियों और अराजपत्रित कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नियमानुसार विभागीय परीक्षा सम्पन्न कराने का निदेश दिया। उपायुक्त राय महिमापत रे ने विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी सदर राकेश रंजन उरांव को कई दिशा-निर्देश दिए। 28 जून से पांच जुलाई तक राजपत्रित पदाधिकारियों की द्वितीय अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा 2018 और प्रथम अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा 2019 की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई है। साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों की द्वितीय अर्द्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा 2018 और प्रथम अर्द्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा 2019 का आयोजन भी किया जा रहा है। विभागीय परीक्षा के लिए अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव (जिला स्कूल) रांची में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
This post has already been read 7392 times!