रांची। हरमू रोड और रातू रोड में बननेवाले फ्लाईओवर का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग नें दोनों हीं रोड में बनने वाले फ्लाईओवर का संयुक्त डीपीआर नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को सौंप दिया है।दोनों फ्लाईओवर के निर्माण में 468.200 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। दोनों ही फ्लाईओवर का कार्य बहुत पहले शुरु होना था, पर रातू रोड चौराहा पर दोनों फ्लाईओवर की क्रॉसिंग को लेकर मामला पेचीदा हो गया था।
अब इसका निदान निकाल लिया गया है। देश की मशहूर कंसल्टेंट कंपनी रॉडिक ने क्रॉसिंग पर रोटरी बनाने का नक्शा दिया है। दोनो फ्लाईओवर की कुल लंबाई होगी 5936 मीटर होगी। फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड रहेगा। हरमू नदी पर नीचेवाले पुल का भी नये सिरे से निर्माण होगा। सिंगल पाया का फ्लाईओवर होगा। दोनों ही फ्लाईओवर तीन लेन का होगा। नीचे के सड़क के किनारे ड्रेनेज, यूटिलिटी सर्विसेज व फुटपाथ का निर्माण होगा। इनके निर्माण से रांची के रातू रोड और हरमू रोड में लगनेवाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
इसके साथ ही दूर निकलने वाले लोग फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर पाएंगे। गौरतलब है कि दोनों फ्लाईओवर के निर्माण में सरकार जमीन अधिग्रहित नहीं करेगी। लेकिन रातू रोड चौराहा पर रोटरी के लिए कुछ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कराया जाएगा।
This post has already been read 8363 times!