रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को डीआईजी चन्द्रशेखर प्रसाद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदायी समारोह का आयोजन किया गया। डीजीपी केएन चौबे ने प्रसाद के विभिन्न पदों पर रहकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही पुलिस मुख्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गयी।
चन्द्रशेखर प्रसाद अविभाजित बिहार राज्य में वर्ष 1992 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद उन्होंने एकीकृत बिहार राज्य में क्रमशः कोडरमा, रांची के हटिया, धनबाद, बोधगया, मुंगेर और खगड़िया में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के पद रहते हुए बेहतर कार्य किये।
वर्ष 2004 में भारतीय पुलिस सेवा के पद पर प्रोन्नति के बाद वह रांची के पुलिस अधीक्षक (यातायात), लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं के रूप में भी अपनी कार्यक्षमता को प्रदर्शित किये। एसपी से डीआईजी में प्रोन्नत होने पर संचार एवं तकनीकी सेवायें के पद पर सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में एडीजी पीआरके नायडू, अजय कुमार सिंह, आरके मल्लिक, मुरारी लाल मीणा आईजी अरुण कुमार सिंह, साकेत कुमार सिंह, विपुल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
This post has already been read 10137 times!