चंद्रप्रकाश चौधरी ने विस की सदस्यता से त्यागपत्र दिया , कहा -रामगढ़ से जुड़ाव बना रहेगा

रांची गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से आजसू पार्टी के उम्मीदवार  के रूप में लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर चंद्र प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को रामगढ़ विधानसभा  क्षेत्र की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने  अपना त्यागपत्र विधानसभा जाकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव को सौंपा। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ के लोगों से उनका जुड़ाव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के लोगों के प्यार,  आशीर्वाद एवं स्नेह का नतीजा है कि दायित्वों का विस्तार गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में बतौर सांसद के रूप में हुआ है। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ जन्मस्थली एवं कर्मस्थली रहा है और आज जो उन्हें  गिरिडीह की जनता ने अपना भरपूर सहयोग और समर्थन दिया है। उसमें रामगढ़ की भूमिका उल्लेखनीय है। अब उनकी जवाबदेही बढ़ गई है। गिरिडीह के लोगों के जन भावनाओं के अनुरूप मिली दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

This post has already been read 7348 times!

Sharing this

Related posts