Ranchi: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् (Eastern Zonal Council) की 27 वीं बैठक आगामी 10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।इस क्रम में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के सुचारु और सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उनके कार्यों और दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक…
Read MoreCategory: राँची
एसबीयू में एक्सपर्ट्स टॉक का आयोजन
Ranchi: ब्रेन स्ट्रोक में गोल्डेन आवर की काफी अहमियत है। इस समयावधि में अगर मरीज को उचित इलाज मिले, तो उसकी जान बचाई जा सकती है।’ यह बातें आज प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कही। वे आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में सरला बिरला मेमोरियल व्याख्यान के तहत ‘कॉमन इश्यूज रिलेटेड टू न्यूरोसाइंसेज’ विषय के तहत अपनी बातें रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग ने आईक्यूएसी और इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल के सहयोग से किया था।डॉ. संजय कुमार ने अपने संबोधन में न्यूरोलॉजिकल ट्रीटमेंट की फौरी…
Read Moreपूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों की तलाशी ले रही है।ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है। ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र…
Read Moreमंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरूवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने मंत्री को 24 घंटे के भीतर उड़ा देने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे।यह धमकी फोन नंबर 7903928578 से दी गई, जब मंत्री दिल्ली में थे। अंसारी ने इस घटना की जानकारी रांची एसएसपी को दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री ने इसे गंभीर साजिश बताते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा करते…
Read Moreसमर्पण शाखा की कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा
रांची। समर्पण शाखा के सत्र (2025 26) की तीसरी कार्यकारिणी बैठक शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में शुक्रवार को हुई।बैठक में शाखा अध्यक्ष ने अनुपस्थिति और गणपूर्ति की सूचना दी। मौके पर शाखा अध्यक्ष ने स्वागत संबोधन किया और शाखा सचिव ने जून माह की रिपोर्ट प्रस्तुगत की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत सावन सिंधारा, सावन मेला, बाबा श्रृंगार, गौ सेवा से सम्बंधित कार्यकमों के आयोजन पर चर्चा की गई।शाखा अध्यक्ष ने शाखा सदस्यों से वार्षिक शुल्क जल्द से जल्द देने…
Read Moreसंयुक्त ट्रेड यूनियनों ने की आगामी नौ जुलाई को हड़ताल की घोषणा
Ranchi: 4 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर अपनी योजनाओं और मांगों को सार्वजनिक किया।कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि केंद्र सरकार मजदूरविरोधी चार श्रम संहिताओं (Labour Codes) को लागू करने की कोशिशों में लगातार तेज़ी ला रही है। यह संहिताएं न केवल स्थायी रोज़गार को खत्म करती हैं, बल्कि ट्रेड यूनियन के अधिकारों,…
Read Moreहरिनाथ साहू, लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए : रोशन लाल
रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हरिनाथ साहू जी को मनोनीत किए।हरिनाथ साहू रांची जिला कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गांव के मूल निवासी हैं। ज्ञात हो पिछले 01जुलाई 2025 को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी करार देते हुए अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया था।हरिनाथ साहू जी पूर्व के कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद…
Read Moreआठवीं मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस
हजरत अब्बास अपने पिता की तरह बड़े शुजा और बहादुर थे: मौलाना तहजीबुल हसन रांची: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मस्जिद जाफरिया रांची से अंजुम जाफरिया के तत्वाधान में हजरत अली के पुत्र हजरत अब्बास की शहादत की याद में अलम का मातमी जुलूस निकाला गया। जो चर्च रोड, चुना मंदिर, डॉक्टर फतुल्लाह रोड होते हुए वापस मस्जिद जाफरिया लौटेगा। इससे पूर्व मस्जिद जाफरिया में मजलिस इमामे हुसैन का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मुख्य रूप से हाजी मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित करते हुए…
Read Moreलापरवाही से वाहन चलाने वालों को मुआवजा देने के लिए बीमा कम्पनियां उत्तरदायी नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी ड्राइवर की मौत उसकी अपनी लापरवाही या ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण हाेती है, तो बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि अगर दुर्घटना पूरी तरह से ड्राइवर की गलती से हुई हो, तो उसके परिवार का बीमा दावा मान्य नहीं होगा। कर्नाटक के मल्लासांद्रा गांव से अरसीकेरे शहर जाते समय 18 जून, 2014 को दुर्घटना हुई…
Read Moreशिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत थोड़ी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और आईसीयू में सीमित लोगों को उनसे मिलने की अनुमति है।प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है, उसमें न तो कोई गिरावट आई है और न ही कोई सुधार हुआ है। सभी लोग ईश्वर…
Read More