मांगों को लेकर शिक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

खूंटी। प्रस्तावित प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली 2019 और स्थानांतरण नियमावली में व्याप्त आपत्तियों के निराकरण व अन्य लंबित मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया और प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष संजय एरियल कंडुलना ने कहा कि 31 अगस्त 2018 को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के साथ शिक्षक संघ की वार्ता हुई थी। वार्ता में दिये गये आश्वासनों के पूरा नहीं होने पर शिक्षकों ने फिर आंदोलन किया। पुनः 13 दिसंबर 2018 को मांगों के संबंध में सरकार और शिक्षकों के बीच लिखित सहमति बनी पर आजतक उन्हें पूरा नहीं…

Read More

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने बाबा आम्रेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक

खूंटी। झारखंड उच्च न्यायालय के जोनल न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन पाठक ने शनिवार को राज्य के प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम में सपरिवार रुद्राभिषेक किया और बाबा भोलेनाथ के अलावा अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की।शनिवार को सुबह पौने ग्यारह बजे न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्य बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे। उनके साथ खूंटी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कुमार सिन्हा, एडीजे राजेश कुमार, उपायुक्त सूरज कुमार, एसपी आलोक, एसडीओ प्रणब कुमार पाल सहित कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बाबाधाम में पूजा-अर्चना की। न्यायाधीश के परिवार ने तीन घंटे…

Read More

विद्यार्थी परिषद् का सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम

खूंटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शुक्रवार को स्थानीय बिरसा काॅलेज में सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम चलाया। विद्यार्थी परिषद् के रांची विश्वविद्यालय संयोजक संजय महतो की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक महतो ने बताया कि सेल्फी विद कैंपस विद्यार्थी परिषद् का अखिल भारतीय कार्यक्रम है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ना है और उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर काॅलेज की समस्याओं के बारे में विद्यार्थियों ने संयोजक को जानकारी दी। कार्यक्रम में परिषद् के…

Read More

सात दिनों में पुलिस ने किया तिहरे हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

खूंटी। खूंटी के चर्चित भाजपा नेता मुरहू थाना के हेठगोवा निवासी मागो मुंडा, उनकी पत्नी लखमनी देवी और बेटे लिपराय मुंडा हत्याकांड का सात दिनों के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर तिहरे हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। कर ने मंगलवार शाम एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भूमि विवाद के कारण मोगो मुंडा उसकी पत्नी व बेटे की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने करा दी। मृतक मागो मुंडा और साजिशकर्ता रोतोन मुंडा एक ही खानदान के हैं। इस मामले में…

Read More

दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

खूंटी। केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जिले के हेठगोवा पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांंढस बंधाया। अर्जुन ने उनकी तीन बेटियों और अन्य परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता व प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मागो मुंडा, उनकी पत्नी सुखमनी देवई व पुत्र लिपराय मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Read More

मुख्य समारोह कचहरी मैदान में, मंत्री फहरायेंगे तिरंगा

खूंटी। जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड व पंचायत मुख्यालयों में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया जायेगा  समारोह की शुरुआत 14 अगस्त की शाम सांस्कृतिक संध्या से होगी। 15 अगस्त के समारोह की शुरुआत प्रातः छह बजे से प्रभातफेरी के साथ होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रशासनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों और शहर के गणमाण्य लोगों ने भाग लिया। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेवारी अलग-अलग अधिकारियों और विभागों को…

Read More

मारे गये भाजपा नेता के परिजनों से मिले ग्रामीण विकास मंत्री, मदद का दिया भरोसा

अपराधियों ने भाजपा नेता, पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या खूंटी। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने दिवंगत भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से सदर अस्पताल में मुलाकात की और उनके परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मंगलवार को मंत्री नीलकंठ मुंडा के अस्पताल पहुंंचने पर पूरा माहौल गमगीन हो उठा। मागो की एक बेटी ने मंत्री से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। मंत्री ने कहा कि मागो मुंडा के साथ उनका व्यक्तिगत संबंध था। उनकी हत्या से पार्टी के साथ ही…

Read More

डायन के आरोप में महिला की हत्या

खूंटी। अड़की थाना के मारंगबुरू गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला वीरान चुटिया पूर्ति (60 वर्ष) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्या आरोपित टेंगा पाहन गांव छोड़कर फरार हो गया। घटना सोमवार की है लेकिन गांववालों ने इसकी सूचना मंगलवार को पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार वीरान चुटिया पूर्ति सुबह बर्तन धोने पास के चापानल पर जा रही थी। उसी समय टेंगा वहां पहुंचा और टांगी से काटकर…

Read More

एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के हठगोवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में एक महिला भी घायल हुई है, जिसे रिम्स रांची भेजा गया है। घटना सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। मृतकों में कुदा पंचायत की मुखिया राधा मुंडू के पिता मागो मुंडा, भाई लिपराय मुंडा और मां लखमनी मुंडू शामिल हैं। हत्या की सुई नक्सली संगठन पीएलएफआई की ओर इशारा कर रही है। मागो मुंडा प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष भी था। घटना की…

Read More

आठ जायरीन हज यात्रा पर रवाना

खूंटी। खूंटी के आठ जायरीन सोमवार को हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उनमें चार महिलाओं के अलावा मो. मुस्ताक राईन, मो. शकील राईन, मो. सरफराज पाशा और मो. तनवरी आरिफ शामिल हैं। पूर्वाह्न सभी हजयात्री अपने शुभचिंतकों के साथ खूंटी हज कमेटी के मो. जुनैद अहमद के नेतृत्व में हज हाऊस पहुंचे। वहां से वे जेद्दा के लिए रवाना हुए। 

Read More