ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में नन्हीं हथेलियों ने रचाया सपनों का रंगीन संसार

Bharkunda — ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में आज नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए हथेली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उनमें रंगों के प्रति प्रेम विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे बच्चों ने अपनी हथेलियों को विविध रंगों में रंगकर सुंदर छापें बनाईं। फूल, पत्ते, तितलियाँ और पक्षियों जैसी आकृतियों ने पूरे वातावरण को जीवंत कर दिया। बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता ने सबका मन मोह लिया। केजी की प्राचार्या श्रीमती अंजू पटेल ने…

Read More

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन: धनबाद जिले का पुनः मतदान सम्पन्न, मतगणना व आमसभा आज रांची में

धनबाद, 27 अप्रैल 2025।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए धनबाद जिला में आज पुनः मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। मतदान प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक श्री अग्रसेन स्मृति भवन, दुर्गा मंदिर रोड, हीरापुर, धनबाद में संपन्न हुआ। प्रांतीय महामंत्री श्री रविशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के सफल संचालन की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी एवं चुनाव पदाधिकारीगण श्री राजकुमार मारू, श्री प्रदीप बाकलीवाल और श्री अशोक पुरोहित ने निभाई। मतदान में कुल 542 योग्य मतदाताओं में…

Read More

राइट टू किक: बेटियों के सपनों को उड़ान देने वाली एक पहल

“राइट टू किक” एक सामाजिक संगठन है, जो उन वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए कार्यरत है, जिन्हें जीवन में अवसरों की कमी के कारण आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह संस्था इन बालिकाओं को नि:शुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण प्रदान करती है, ताकि वे शारीरिक रूप से सशक्त बनने के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास कर सकें। इस संगठन की स्थापना आनंद सर ने की — एक कुशल फुटबॉल कोच और संवेदनशील समाजसेवी, जिन्होंने यह महसूस किया कि पिछड़े और संसाधनहीन समुदायों…

Read More

शहीदों के परिजनों को 5-5 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग

रांची: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष सह झारखंड सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य और मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने आज गुरुवार 24 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस आतंकवादी हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों पर गोली चलाना मानवता के विरुद्ध है। भारत सरकार को इस आतंकवादी हमले का जवाब कड़ी से कड़ी देना चाहिए। आतंकवादी हमले…

Read More

वायु सेना के अद्भुत प्रदर्शन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

रांची। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड खोजा टोली में आयोजित एयर शो में भारतीय वायु सेना ने अद्भुत प्रदर्शन से दूसरे दिन रविवार को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके साथ ही आयोजित एयर शो का समापन हो गया। रविवार होने की वजह से स्कूल और कॉलेजों में अवकाश के चलते एयर शो को देखने के लिए छात्र-छात्रा और युवा पहुंचे थे। उनके साथ उनके अभिभावकों की भी उपस्थिति देखी गयी। एयर शो में नौ फाइटर जेट्स सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के जांबाजो के हैरतअंगेज करतब को देखकर उपस्थित लोगों…

Read More

हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित मानव शृंखला कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया। अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान लेकर बाबा साहेब को नमन किया।झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस मानव शृंखला कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस मौके पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के मानव शृंखला कार्यक्रम ने संविधान…

Read More

टाइगर अनिल महतो की हत्या पर संजय सेठ की प्रतिक्रिया!! अपराधी बेलगाम है और सरकार प्रशासन पंगु हो चुका है।

रांची। भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति, कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर की हत्या पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। श्री सेठ ने कहा है कि यह घटना हतप्रभ करने वाली बात है। कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है। बीच चौराहे पर अपराधी गोली मार के चल देते हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे बैठा रह जाता है। राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल हो चुकी…

Read More

Rjd(0) राजद कार्यालय में इफ्तार पार्टी सम्पन्न हुआ

आज दिनांक 25/3/25 को प्रदेश राजद की ओर से प्रदेश राजद कार्यालय में दावते-इफ्तार पार्टी कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ ! भाईचारे और सौहार्द का पाक महीना में राजद ने इफ्तार पार्टी के माध्यम से अमन चैन शांति का संदेश दिया गया ! इफ्तार पार्टी में विशेष रूप से झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव श्रम मंत्री संजय प्र यादव विधायक सुरेश पासवान नरेश सिंह जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ताहिर अंसारी कांग्रेस से किशोर शहदेव महासचिव कैलाश यादव आबिद अली रश्मि प्रकाश अनीता यादव…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए  शामिल

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर आज मुख्यमंत्री आवास में दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी । मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की। दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास और अमन- चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की। दावत- ए -इफ्तार में मंत्री श्री दीपक बिरुवा, श्री चमरा लिण्डा, श्री संजय प्रसाद…

Read More

झारखंड पुलिस मेंन्स एसोसिएशन परिवार की ओर से दावत इफ्तार का आयोजन

रांची : पाक रमजानुल मुबारक के उपलक्ष्य में झारखण्ड पुलिस मेन्स एसोसिएशन परिवार की ओर से केन्द्रीय कार्यालय, पुरानी पुलिस केन्द्र लाइन टेंक रोड, राँची में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रमज़ान के इस पवित्र महीने में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का अवसर विशेष महत्व रखता है। इस मौके पर राज्य में खुशहाली और भाईचारे की सामूहिक दुआ की गई।  मौके पर मंत्री हफीजूल हसन, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम,लोहरदगा एसपी हरीश बिन ज़मा, आईएस रियाज़ नगर आयुक्त पलामू, डीएफओ गुमला बेलाल, आईएस नाथु सिंह मीना विशेष शाखा, समेत कई…

Read More