शिबू सोरेन से मुख्यमंत्री हेमंत एवं नवनियुक्त मंत्री रामदास ने की मुलाकात

रांची। झारखंड राज्य समन्वय समिति-सह-राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन से शुक्रवार काे मोरहाबादी स्थित आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं राज्य के नवनियुक्त मंत्री रामदास सोरेन ने मुलाकात की। मंत्री रामदास सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया।इस मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लेने पर रामदास सोरेन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More

जेसीआई का एक्सपो 26 सितम्बर से, कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रांची। रांची के जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) ने शुक्रवार को अपने 27वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन लाइन टैंक रोड स्थित कॉमर्स टावर में किया।अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो 26 सितम्बर से दो अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के 350 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल एक्सपो में लगाएंगे। एक्सपो के मुख्य संयोजक श्याम अनुराग ने कहा कि कार्यालय में अब प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होंगे और एक्सपो के तैयारी की चर्चा करेंगे। एक्सपो की…

Read More

जी डी गोयनका विद्यालय के परिसर में आज कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

Ranchi: जी डी गोयनका विद्यालय के परिसर में आज कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह कवि सम्मेलन कविता द्वारा भाव की अभिव्यक्ति के साथ-साथ अंतर सदन प्रतियोगिता भी थी। साहित्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध हस्ती डॉक्टर कमल कुमार बोस और श्री राकेश रमण आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस कवि सम्मेलन में सभी छात्रों ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की।कक्षा तीन से पांच तक में विवेकानंद तथा कक्षा छह से आठ तक में टेरेसा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथिगणों ने छात्रों को उनके कविता लेखन…

Read More

एसबीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और विश्वविख्यात हॉकी खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए विवि के प्रभारी कुलपति माननीय श्री वी. के. डांडीन ने खेल को स्वस्थ तन और मन का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों को इससे जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने देश में खेल से संबंधित कई पुरस्कारों का जिक्र करते हुए विवि में भी इसी तरह के पुरस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों…

Read More

आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने अनुदान परियोजना लेखन व वित्तीय सहायता पर सफल कार्यशाला की आयोजित

ओरमांझी: शुक्रवार को आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान आनंदी ओरमांझी की इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने “सरकारी एजेंसियों से धन प्राप्त करने के लिए अनुदान परियोजना लेखन” और “छात्रों के लिए विकास अनुसंधान गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता/छात्रवृत्ति अनुदान” पर एक व्यापक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके शोध परियोजनाओं के लिए धन सुरक्षित करने और सरकार द्वारा प्रदान की गई राष्ट्रीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कौशल से लैस करना था।प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. अनंत राम, सलाहकार, अनुसंधान एवं विकास व प्रत्यायन, और पूर्व यूजीसी अधिकारी…

Read More

मांडर और बेड़ो में जल्द ही कोल्ड स्टोरेज होगा चालू : मंत्री

रांची। कृषि और सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा है कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मांडर और बेड़ो के सरकारी कोल्ड स्टोरेज को जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जायेगा।मंत्री गुरुवार को अपने दौरे के क्रम में सबसे पहले मांडर पहुंची जहां मांडर चौक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी थी। मांडर प्रखण्ड के बूढ़ाखोखरा में…

Read More

सैनिक कल्याण बोर्ड सिर्फ प्रस्ताव तक सीमित न रहे : राज्यपाल

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को राजभवन में झारखंड सैनिक कल्याण निदेशालय की 16वीं राज्य प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड प्रस्ताव तक सिर्फ सीमित न रहे, बल्कि अपने कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कैंट है, वहां आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा होनी चाहिए तथा वहां की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी तहत कार्य करना चाहिए और सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।राज्यपाल ने उक्त…

Read More

नैतिकता और स्वतंत्रता के आधार पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान

जमाते ए इस्लामी हिंद महिला शाखा पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाएगी रांची : जमात ए इस्लामी हिंद की महिला विंग की राज्य सचिव अनवरी खातून रांची जिला महिला विंग, संचालिका यास्मीन प्रवीण, सदस्य सहाबा प्रवीण, नसीमा बानो और जेबा फ़िरोज़ा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधित करते हुए कहा कि जमाते ए इस्लामी महिला शाखा नैतिकता स्वतंत्रता का आधार शीर्षक के तहत एक राष्ट्रव्यापी अभियान 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलाएगी. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश में मिल्लत और देशवासियों के अंदर…

Read More

डीएवी हेहल में ‘डीएवी स्पोर्ट्स -2024’ ‘राज्य स्तरीय’ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में डीएवी स्पोर्ट्स-2024 स्टेट लेवल टूर्नामेंट दो-दिवसीय बालक एवं बालिका वर्ग(अंडर-14,17 एवं 19)योगासन,शतरंज,तीरंदाजी एवं शूटिंग(एयर राइफल एवं पिस्टल) का शुभारंभ खेल ध्वज फहराकर एवं खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाकर विद्यालय के बहुद्देश्यीय सभागार में हुआ।जिसके मुख्यातिथि श्री मधुकांत पाठक सचिव,झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन एवं सम्मानित अतिथि शिवेंद्र नाथ दुबे,अवैतनिक कोषाध्यक्ष,झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन थे।क्लस्टर हेड एस के मिश्रा,प्राचार्य सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड प्रक्षेत्र-‘जे’ ने दोनों अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के साथ शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।विद्यालय के…

Read More

ऑपरेशन चांडिल की सफलता के बाद नौसेना दल को रक्षा राज्य मंत्री ने किया सम्मानित।

सेना सिर्फ युद्ध नहीं, देश की हर परिस्थिति में खड़ी रहती है : संजय सेठ रांची। चांडिल डैम में नौसेना द्वारा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर लौट रहे जवानों को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने कहा हमें अपने नौ सैनिकों के वीरता और साहस पर गर्व है। चांडिल डैम में लबालब भरे पानी में कठिन परिश्रम से दो लापता पायलट के साथ लापता एयरक्राफ्ट को खोज कर बाहर निकाला। मौसम अनुकूल नहीं होने के बावजूद नौसेना के जवानों के अथक…

Read More