रांची। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपित तलहा खान की ज़मानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने जमानत पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।तलहा की ओर से अधिवक्ता स्नेह सिंह और ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। इससे पहले तलहा खान ने जमानत के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
मुरी रेलवे स्टेशन से 31 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुरी स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सूरज कुमार है। वह बिहार के पटना का रहने वाला है। इसके पास से 31 शराब की बोतल बरामद किए गए हैं।मुरी के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची मंडल के आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के जरिये जांच के विशेष निर्देश मिले है। इसी क्रम मे आरपीएफ पोस्ट मुरी के साथ मे ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत…
Read More30 सितंबर से महत्वपूर्ण ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
रांची। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में चल रहे विकास कार्याें के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इस संबंध में रेलवे ने सूचना जारी की है, जिसके मुताबिक ट्रेन संख्या 13351 धनबाद अलपुझा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 27 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।ट्रेन संख्या 22837 हटिया एर्णाकुलम एक्सप्रेस 30 सिंतबर, 7, 14 और 21 अक्टूबर…
Read Moreमां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के बीच मनाया अंतरराष्ट्रीय बेटिया दिवस
भारतीय संस्कृति एवं उसके मूल्यों को बचाए रखने में बेटियों की बड़ी भूमिका है: वंदना उपाध्याय रांची:अंतराष्ट्रीय बिटिया दिवस पर मां केयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को कांके स्थित हथिया गोंदा बस्ती के बच्चियों के बीच बिटिया दिवस मनाया गया।ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बच्चियों के बीच खुशियां बाटने का प्रयास किया गया। ट्रस्ट ने बच्चियों की शिक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई।बच्चियों को सम्मानित कर उन्हे बिटिया दिवस की शुभकामनाएं दी गई। एवं उनके बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर ट्रस्ट के…
Read Moreझारखंड में इंटरनेट सेवा कल भी सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगी निलंबित
रांची। झारखंड में झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे से इंटरनेट सेवा निलंबित है। ऐसी स्थिति कल भी रहेगी। सरकार ने शुक्रवार को को कहा था कि इस परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला किया गया है।इसके बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश जारी किए। समूचे राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य…
Read Moreपरीक्षा के मद्देनजर इंटरनेट बंद रहने से परेशान रहे लोग
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड सामान्य स्नातक योग्ताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह पांच बजे से ही इंटरनेट सेवा ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो बजे के बाद इंटरनेट राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में काम करने लगा।उल्लेखनीय है कि गृह विभाग ने शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक 5:30 घंटे इंटरनेट बंद रखने का आदेश जारी किया है लेकिन सुबह 5:00 से दोपहर…
Read Moreकोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष बना रही कैलाश पर्वत
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। इस वर्ष 55 फीट ऊंचे कैलाश पर्वत पर विराजे 20 फीट के भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा खास आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पंडाल के नीचे नंदी महाराज शिवलिंग के सामने विराजमान होंगे।समिति के अध्यक्ष विकास दास ने शनिवार को कहा कि पंडाल की चारों ओर भगवान शिव और माता पार्वती की कलाकृतियां होंगी। रात…
Read Moreपूर्व केंद्रीय मंत्री से मिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला। आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग झारखंडी पहचान, बेटा-बेटियों के रोजी रोजगार और नियोजन के अधिकारों की रक्षा एवं जेल जाने की बाध्यता को दूर करते हुए सभी को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग को लेकर मुलाकात की।मौके पर सहाय ने आंदोलनकारियों की मांगों के संदर्भ में कहा कि यह गंभीर विषय है। सरकार को अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वालों की जायज…
Read Moreकेंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 23 को विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेगी जायजा
रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने 23 सितंबर को केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम रांची आयेगी। दो दिनों तक चलने वाले इस दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड और आईजी अभियान ने संयुक्त रूप से जिले के एसपी और डीसी के साथ निर्वाचन आयोग के आने से संबंधित तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान आयोग की समीक्षा के लिए पीटी की तैयारी, सुरक्षा बलों के रहने व मूलभूत सुविधा…
Read Moreझारखंड हाई कोर्ट पहुंचा इंटरनेट बंद करने का मामला, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण राज्य में इंटरनेट सुविधा बंद किये जाने के खिलाफ शनिवार काे जनहित याचिका दायर की गयी है। इस पर शनिवार को हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुधा रावत चौधरी की बेंच ने सुनवाई की।सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि इंटरनेट बंद करने के लिए क्या पॉलिसी है। क्या सभी परीक्षाओं में इसी तरह इंटरनेट बंद कर दीजियेगा। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब…
Read More