अग्निशमन अभ्यास एक ऐसा पहलू है,जिसमें विद्यार्थियों को अग्नि से संबंधित सुरक्षा के महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में शिक्षित किया जाता है: डॉo बिरसा उरांव ओरमांझी: बर्लिन पब्लिक स्कूल कांके रोड में शनिवार को विद्यालय में छात्रों को अग्निशमन अभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को अग्नि से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूक किया गया है। प्रशिक्षण में छात्रों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय कैसे शांत रहकर सही निर्णय लिए जा सकते हैं। उन्हें आग बुझाने वाले यंत्रों…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
पारस हॉस्पिटल एचइसी में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप 15 दिसंबर को
रांची: पारस हॉस्पिटल एचइसी में 15 दिसंबर रविवार को निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। हेल्थ कैंप एचइसी स्थित पारस हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर दो तक लगेगा। हेल्थ कैंप में बीपी, आरबीएस, ईसीजी, स्पाईरोमेट्री, बीएमडी, डाइट एंड न्यूट्रीशन, डॉक्टर्स परामर्श, कटे होठ एवम तालु का इलाज आदि का निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। मेगा हेल्थ कैंप में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रलॉजी, जनरल सर्जरी, कार्डिक सर्जरी, स्त्री रोग, डेंटल, हड्डी रोग, बाल चिकित्सा, इएनटी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, मेडिकल आंकोलॉजी, डर्मेटोलॉजी,…
Read Moreसिंगबोंगा जतरा में दिखी झारखंडी संस्कृति, पारंपरिक परिधान में पहुंचे लोग…
रांची। पिठोरिया के बाढ़ू-नवाटोली में सिंगबोंगा जतरा का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर बाढू, नवाटोली, जमुवारी, सेमरटोली, बरवाटोली, बेड़ो, सिरांगो, चेड़ी मनातू सहित कई गांव के खोड़हा मंडली पारंपरिक परिधान में सामूहिक नृत्य करते जतरा स्थल पहुंचे। इसके बाद बाढू मौजा के पाहन जगदीश पाहन द्वारा सिंगबोंगा की विधिवत पूजा अर्चना की गयी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि किसानों के चेहरे पर धान की अच्छी पैदावार की खुशी उनके चेहरे से छलक रही है। ऐसे पल में आदिवासी समाज की अपने…
Read Moreविधानसभा में अनुभवी और नए सदस्यों का समागम, आदर्श परंपराओं और कीर्ति को मिलकर बढ़ाना है : राज्यपाल
रांची। झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सबसे पहले सत्र में मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद संतोष गंगवार ने विधानसभा चुनाव जीतकर आये नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।राज्यपाल ने कहा कि आप में से कई सदस्य पूर्व में भी विधानसभा के सदस्य रहे हैं जबकि कई सदस्य पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे हैं। इस विधानसभा में अनुभवी और नये सदस्यों का समागम हुआ है। सबको…
Read Moreरांची सदर एसडीओ ने फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगों को शेल्टर हाउस पहुंचाया
रांची। रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के आदेश के बाद में मंगलवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर उत्कर्ष कुमार ने रांची के मुख्य चौराहों पर फुटपाथ पर सोने वालें बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस पहुंचाया। जो नहीं गए उनके लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था की गई ताकि ठंड से उनका बचाव किया जा सकें।कुमार ने अपर बाजार स्थित और खादगड़ा स्थित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शेल्टर होम के बाथरूम की साफ-सफाई और रिपेयर कार्य कराने का संबंधित पदाधिकारी को…
Read Moreअवैध रेलवे ई-टिकट बेचने के मामले में एक गिरफ्तार
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत रेलवे ई-टिकट के अवैध व्यवसाय पर कार्रवाई की है।आरपीएफ के उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने पुंदाग ओपी पुलिस की सहायता से पुंदाग रोड के छोटी मस्जिद के समीप वसीर कॉम्प्लेक्स स्थित अरिशा कंप्यूटर सेवा नामक किराए की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान की जांच करने पर 15 पास किये गए ई-टिकट बरामद किए गए, जो दो पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए थे।इन टिकटों की कुल कीमत…
Read Moreस्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो का नाम प्रस्तावित : मुख्यमंत्री
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रियों और विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। स्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो का नाम प्रस्तावित है। वे सर्वसम्मति से स्पीकर चुने जायेंगे।दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि झारखंड विधानसभा में परिवार के साथ। मुख्यमंत्री पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को विधानसभा पहुंचे थे।
Read Moreकिसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: दीपक बिरुआ
रांची। राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विभागीय मंत्री के तौर पर पद ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।बिरुआ ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले भू-राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर के बाद…
Read Moreबुढ़मू और केरेडारी पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी के लिए चलाया गया छापामारी अभियान।
Ranchi: रांची पुलिस के निर्देशानुसार बुढ़मू पुलिस और केरेडारी पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी है और रविवार को भी डुमारू सहित संभावित जगहों पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। पुलिस मोटरसाईकिल का उपयोग करके सभी संभावित स्थानों पर जाकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Read Moreउमेडंडा समेत बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में कोहरे के साथ हुई बारिश ने ठंड को और भी बढ़ा दिया है
बुढ़मू: उमेडंडा समेत बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में सर्दी का मौसम अपने पूरे जोर पर है। सोमवार को कोहरे के साथ हुई बारिश ने ठंड को और भी बढ़ा दिया है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें भी बंद हो गई हैं। लोग अलाव लगाकर अपने हाथ सेंकते हुए नजर आ रहे हैं, जो इस ठंड के मौसम में गर्मी की तलाश को दर्शाता है।मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है, जो इस क्षेत्र में ठंड के मौसम की गंभीरता को दर्शाता है ¹।…
Read More