सामाजिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक यथार्थवाद की समस्याओं को जो प्रतिबिंबित करे वही साहित्य है:(डॉ.) रिजवान अली

Ranchi: स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष रांची विश्वविद्यालय, रांची को अखंड भारत साहित्य परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सेवानिवृत प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद ने अंग वस्त्र एवं अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान अली ने कहा कि साहित्यिक गतिविधियों से vikahitbharat 2047 को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक यथार्थवाद की समस्याओं को जो प्रतिबिंबित करे वही साहित्य है, विभाग में साहित्यिक गतिविधियां होती है जिससे विद्यार्थियों सहित शोधार्थियों में शोध के प्रति रुचि बढ़ती है। यह अवसर पर राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण…

Read More

रांची पुलिस ने पांच दिनों में 132 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

रांची। राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले पांच दिनों में 132 एकड़ अफीम की गैरकानूनी खेती को नष्ट किया है।दो जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे, नामकुम और अनगड़ा थाना क्षेत्रों में 34.5 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। इनमें बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 एकड़, सोनाहातु में 2.5 एकड़, तमाड़ में 3.5 एकड़, दशमफॉल में 12 एकड़, राहे में दो एकड़ और अनगड़ा थाना क्षेत्र में पांच एकड़ शामिल हैं।तीन जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे एवं नामकुम थाना क्षेत्रों में 34…

Read More

देश के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा: राज्यपाल

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि देश के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई और झारखंड की वीर नायिकाएं, जैसे फूलो-झानो, इस बात के प्रतीक हैं कि महिलाओं ने हमेशा समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।राज्यपाल शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि इन महान…

Read More

रघुवर दास ने शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों को जोड़ी शिव-पार्वती की तरह अखंड बनी रहे।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन को जन्मदिन…

Read More

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना

Ranchi: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-11 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी/ पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।जागरूकता रथ रांची जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों,…

Read More

एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज है हिंदी : डॉ महुआ मांजी

Ranchi: राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन झारखंड एवं राजकीय प्लस 2 उच्च विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में डॉ ओम प्रकाश संयोजन में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांजी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षाविद एवं साहित्यकार गण डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ सुरेंद्र कौर नीलम, डॉ ममता मनीष सिन्हा रही। मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के प्राध्यापक प्रो डॉ हीरानंदन प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो दुलाल चंद्र महतो ने आगत…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता ली

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बनाये झारखंड राज्य की भूमि पर अपनी पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गरिमा की बात होती है लेकिन संगठन का दास…

Read More

अंजुमन प्लाजा में अल इलहान ट्रेवल्स का शुभारंभ

रांची: अंजुमन प्लाजा, प्रथम तल, मेंन रोड रांची में अल इलाहान टूर एंड  ट्रेवल्स हज एंड उमराह जो स्काइनेट टूर एंड ट्रेवल्स जमशेदपुर से एसोसिएट है उसका उद्घाटन आज मुख्य अतिथि मंजूर अहमद अंसारी पूर्व अध्यक्ष झारखंड हज समिति, स्काई नेट ट्रेवल्स के निदेशक नैयर इकबाल सिद्दीकी, सैयद नेहाल अहमद, मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन रिजवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर बोलते हुए मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि यह ट्रेवल्स झारखंड  के सभी लोगों की सेवा किफायती दर में करेगी। उन्होंने कहा कि अल इलहान…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट में उपस्थित हुईं गृह सचिव, होमगार्ड डीजी को सात को उपस्थित होने का निर्देश

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान हाई कोर्ट के आदेश के पर सिर्फ गृह सचिव वंदना दादेल ही कोर्ट में हाजिर हुईं।हाई कोर्ट के पिछले आदेश के बाद भी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कोर्ट में सशरीर उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। मौखिक रूप से कोर्ट ने कहा कि अदालत के आदेश को हल्के में ना लिया जाए। कोर्ट ने अपने आदेश को संशोधित करते…

Read More

मंत्री दीपिका पांडे ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

रांची। कांग्रेस ने जन समस्याओं के समाधान की सीधी पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में सोमवार को कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान 20 लोगों ने समस्याओं को रखा।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति के मुताबिक, जनता दरबार के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह सरकार आम लोगों के हित की सरकार है। आज के…

Read More