ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने लातिन अमेरिकी देश के सबसे बड़े व्यापार साझेदार के प्रति और व्यावहारिक रुख का संकेत देते हुए कहा कि चीन तेजी से ब्राजील के भविष्य का हिस्सा बन रहा है। ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ खड़े होकर बोलसोनारो ने बुधवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि दोनों देश अपने व्यापार संबंधों को न केवल बढ़ाए बल्कि उसमें ‘‘विविधता’’ भी लाए। बोलसोनारो ने कहा, ‘‘चीन, ब्राजील के भविष्य का और अधिक हिस्सा बन रहा है।’’…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका ने जीनिन अनेज को बोलीविया की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दी
वाशिंगटन। बोलीविया में हिंसा और तनाव के बीच राष्ट्रपति इवो मोरालेस के इस्तीफे के बाद अमेरिका ने बुधवार को सांसद जीनिन अनेज को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘बोलीविया में लोकतांत्रिक परिवर्तन के वक्त में देश के संविधान तले सांसद जीनिन अनेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर अपने देश के नेतृत्व को संभाला है, हम इसकी सराहना करते हैं।’’ पोम्पियो ने कहा अब जब वहां स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव जल्द से जल्द करवाने की तैयारी चल रही है…
Read Moreबलोच कार्यकर्ताओं का भारत से किया पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध
लंदन। बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) की ब्रिटेन इकाई और उससे जुड़े संगठनों ने भारत सरकार से पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने और बलूचिस्तान की आजादी के आंदोलन को सहयोग देने का आह्वान किया। लंदन में बुधवार को बलूच शहीद दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में बीएनएम के सदस्यों और वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस और बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन आजाद जैसे समूहों ने बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और ब्रिटेन सरकार को संसाधन समृद्ध बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघनों पर उसकी चुप्पी पर…
Read Moreअमेरिका के नेबरासका के राज्य के स्कूलों में सिख धर्म की शिक्षा मिलेगी
लॉस एंजेल्स । नेबरासका के स्कूलों में बच्चों को सिख धर्म की शिक्षा दी जाएगी। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर की गई घोषणा पर अमेरिका में नेबरासका बारहवां राज्य हो गया है, जहां स्कूलों में बच्चों को सिख धर्म की शिक्षा दीक्षा मिल सकेगी। शुक्रवार को नेबरासका राज्य शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में सिख धर्म के बारे में अधिकृत तौर पर पाठ्यक्रम को अनुमति दी है। बोर्ड के इस आदेश के बाद राज्य के तीन लाख 18 हजार 853 स्कूली बच्चों को सिख धर्म के बारे में जानने-समझने का मौका मिल सकेगा।…
Read Moreअमेरिका के दो तिहाई राज्यों में तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा
लॉस एंजेल्स । नेशनल मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के दो तिहाई उत्तर पूर्वी राज्यों में इस सप्ताह कड़कड़ाती ठंड के साथ ते हवाएं चलेंगी। तापमान शून्य से 15 से 25 डिग्री सेल्सियस फारेंहाइट नीचे तक जा सकता है। इसे उत्तर ध्रूविय प्रकोप का कारण बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि सोमवार से बुधवार के बीच रिकार्ड बर्फ गिरेगा और तापमान नीचे जाने से भारी ठंड पड़ेगी। तापमान गुरुवार से नीचे गिरना प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार से देशभर में सेनाओं से अवकाश प्राप्त जवानों के लिए मनाए…
Read Moreशिकागो एयरपोर्ट पर बर्फ की चादर, विमान फिसला
शिकागो। बर्फबारी से शिकागो एयरपोर्ट पर सफेद चादर बिछ गई है। इस दौरान सोमवार सुबह एक छोटा ईगेल विमान फिसल गया। मगर सभी 38 यात्री और चालकदल के तीनों सदस्य सुरक्षित हैं। अमेरिकन ईगल (उड़ान संख्या 4125) नार्थ कैरोलाइना से आ रहा था। विमान संचालन का दायित्व एनवाई एयर के पास था। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बस से टर्मिनल तक ले जाया गया। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी फेडरल एविएशन प्रशासन के प्रवक्ता टोनी मालिनारो ने दी।
Read Moreकरतारपुर गलियारे के उदघाटन से पहले मौसम खराब
करतारपुर / इस्लामाबाद। करतारपुर गलियारे के उदघाटन से पहले यहां मौसम खराब हो गया है। सुल्तानपुर लोढ़ी के निकट भारी वर्षा के कारण श्रद्धालुओं के टेंट उखड़ गए हैं। कई जगहों पर टेंट के अंदर पानी भर गया है। हाल यह है कि यहां श्रद्धालु नहीं रह सकते हैं। हालांकि इस गलियारे का उदघाटन शनिवार यानी कल होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेज हवाओं और भारी वर्षा के कारण तीन लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच करतारपुर में प्रकटोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। भारत…
Read Moreनवाज लंदन जाकर इलाज कराने को तैयार
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ डॉक्टरों की सलाह और पारिवारिक दबाव में विदेश जाकर इलाज कराने को तैयार हो गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, चिकित्सकों ने नवाज से कहा कि पाकिस्तान में उनके इलाज के सभी विकल्प समाप्त हो गए हैं और विदेश जाकर उपचार करान ही एक मात्र विकल्प बचा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएमएल-एन ने डॉक्टरों के इस सुझाव को पाकिस्तान की पीटीआई सरकार से भी साझा किया है। उम्मीद है…
Read Moreअमेरिका में सिखों ने किनकेड अग्नि पीड़ितों के लिए चलाया लंगर
लॉस एंजेल्स। उत्तरी कैलिफ़ोर्निया के सिख गुरुद्वारों की ओर से किनकेड अग्नि पीड़ितों के लिए मरीन काउंटी फ़ेयरग्राउंड ” सैन राफ़ेल” में एक विशेष लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। सिख फ़ाॅर ह्यूमेनिटी के नाम से गठित एक सिख संगठन ने इस लंगर के जरिए सात सौ लोगों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की थी। लंगर के लिए फ़्रीमोंट गुरुद्वारे की ओर से गरमागरम भोजन तैयार किया गया था। इसके लिए गुरुद्वारे की ओर से विशेष रूप से तीन ट्रकों का इस्तेमाल…
Read Moreईरान में भूकंप से पांच लोगों की मौत, 120 घायल
तेहरान। ईरान में शुक्रवार को भूकंप से पांच लोगों की मौत हो गई और 120 लोग घायल हो गए। ईरानी सीसमीलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप पूर्वी अजरबैजन प्रांत के तबरीज शहर से 120 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पूर्व में आया। भूकंप को मध्यम बताया गया है। प्रोविंशनल गवर्नर मोहम्मद रेजा पोर मोहम्मदी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि भूकंप में कम से कम 10 घर नष्ट हुए हैं। 41 गांवों में बचाव अभियान जारी है।
Read More