व्हाइट हाउस ने महाभियोग मामले की सुनवाई में भाग लेने से किया इनकार

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वकील ने कहा कि व्हाइट हाउस बुधवार को होने वाली कांग्रेस की सुनवाई में भाग नहीं लेगा जिसमें राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के कानूनी आयामों पर विचार किया जाएगा। व्हाइट हाउस की वकील पैट सिपोलोन ने प्रतिनिधि सभा में न्यायिक समिति के डेमोक्रेटिक अध्यक्ष जेरी नैडलर को रविवार को एक पत्र लिखकर कहा, ‘‘हमसे सुनवाई में भाग लेने की उम्मीद नहीं की जा सकती जबकि अभी तक गवाहों के नाम नहीं बताए गए हैं और अभी यह अस्पष्ट है कि क्या न्यायिक समिति…

Read More

ब्राजील में संदिग्धों का पीछा करते हुए पार्टी में घुसी पुलिस से झड़प में नौ लोगों की मौत

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में संदिग्धों का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी साउ पाउलो की मलिन बस्ती में चल रही एक पार्टी में घुस गए जिसके कारण वहां भगदड़ मच गई और नौ लोगों की मौत हो गई। ब्राजील के अधिकारियों ने रविवार को यह बताया।सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि पुलिस एक अभियान चला रही थी, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया। दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई और पुलिस अधिकारियों ने संदिग्धों का पीछा किया। संदिग्ध एक पार्टी में घुस गए। पारेसपोलिस…

Read More

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन फ्रांसीसी बाढ़ बचावकर्मियों की मौत, हादसे के कारणों की जांच

नाइस। बाढ़ प्रभावित दक्षिणी फ्रांस में बचाव मिशन पर रहने के दौरान मर्सिली के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में तीन आपात कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दक्षिणी फ्रांस में बाढ़ के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।कर्मियों के ईसी 145 हेलीकॉप्टर से रविवार रात को रेडियो और रडार संपर्क टूट गया था। ये कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान के लिए वार क्षेत्र में थे जब उनके विमान से संपर्क होना बंद हो गया। गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टनर और उनके…

Read More

नेपाल के कास्की पोलिंग स्टेशन के पास धमाका कोई हताहत नहीं

काठमांडू। नेपाल में शनिवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच कास्की जिले में पोलिंग स्टेशन के पास एक बम विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना कास्की जिले के नया बाजार में हुई है। कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक नारायण पौडेल ने बताया कि धमाके के बाद नावा प्रभात सेकेंडरी स्कूल में हो रहा मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया गया था जिसे और बाद में फिर से शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।साथ ही सुरक्षा…

Read More

ब्रिटेन: ट्रक से बरामद 23 शवों को भेजा गया वियतनाम

लंदन। ब्रिटेन में ट्रक से 39 वियतनामी नागरिकों के शव बरामद हुए थे जिनमें से 23 शवों को शनिवार को उनके देश भेज दिया गया है। 16 शवों को पहले ही बुधवार को वियतनाम भेजा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन शवों को हनोई स्थित हवाई अड्डे से एक विमान के जरिये रवाना किया गया। निरीक्षण और प्रमाणनन प्रक्रियाओं के बाद इन शवों को इनकें परिजनों  को सौंप दिया जाएगा।

Read More

नेपाल उपचुनाव: 52 रिक्त सीटों पर मतदान जारी

काठमांडू। नेपाल में शनिवार को 52 रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जिनपर 337 उम्मीदवार खड़े हैं। इनमें 253 पुरुष हैं और 84 महिलाएं हैं। चुनाव आयोग के अनुसार नेपाल के 37 जिलों के 247 पोलिंग स्टेशनों और 527 पोलिंग सेंटरों पर लोग मतदान कर रहे हैं। इन पर 454,114 लोगों को मतदान करना है। 5,364 सरकारी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। अभी तक कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मतदान स्थलों पर पूरी तरह से अलर्ट…

Read More

पेरिस के रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक मिलने से मची अफरा-तफरी

पेरिस। पेरिस के व्यस्तम  रेलवे स्टेशन गारे डू नॉर्ड पर एक बैग में विस्फोटक मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने पूरे स्टेशन को खाली करवा लिया। रेलवे कंपनी एसएनसीएफ ने बताया कि शुक्रवार को बैग में विस्फोटक मिलने पर यात्रियों को स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया गया है। यात्रियों को लगभग 40 मिनट तक स्टेशन के बाहर इंतजार करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार घटना को लेकर सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More

सूरीनाम के राष्ट्रपति को 20 साल की सजा

पैरामारिबो। सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बोउटर्स को 1982 में  13 नागरिकों और दो सैन्य अधिकारियों की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है उन्हें इसके लिए 20 साल का सजा सुनाई गई है। बोउटर्स के वकील इरविन कैन्हाई ने बताया कि जजों ने इस मामले में उनकी गिरफ्तारी के आदेश नहीं दिए हैं जो  इस समय चीन यात्रा पर हैं। वह वापस आने के बाद  अदालत में इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। इसी बीच बोउटर्स ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि मारे गए लोगों को सीआईए…

Read More

लंदन: मंगलवार से नाटो शिखर सम्मेलन में फिर से छाए रहेंगे ट्रंप

लॉस एंजेल्स। लंदन में मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ‘नाटो’ देशों  के शिखर सम्मेलन में एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प छाए रहेंगे। उन्होंने सम्मेलन के दौरान इतर बैठकों में मेजबान ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मिलने की संभावनाओं से इनकार किया है, जर्मनी, फ्रांस और इटली के शासनाध्यक्षों से मिलने पर सहमति जताई है। ब्रसेल्स में नाटो देशों की पिछली बैठक में ट्रम्प ने नाटो देशों के सैन्य बजट में सहभागी देशों की ओर से उनकी जीडीपी के न्यूनतम दो प्रतिशत धनराशि जमा नहीं कराए जाने पर जर्मनी, फ्रांस और…

Read More

बलात्कार मामले में दक्षिण कोरियाई पॉप गायक जंग को 5 साल जेल की सजा

सियोल। दक्षिण कोरियाई अदालत ने शुक्रवार को पॉप गायक और गीतकार जंग जोंग यंग को सामूहिक बलात्कार और अपने पार्टनर का चोरी से सेक्स वीडियो बनाकर वितरण करने के आरोप में छह साल जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने जंग और चोई को साल 2016 में दो अलग-अलग मौके पर दो पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार का दोषी पाया। अदालत ने तीस वर्षीय जंग को अलग से अपने पार्टनर के साथ बिना उसकी अनुमति से सेक्स…

Read More