ढाका। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन ने कहा कि उनके देश ने भारत से अनुरोध किया कि अगर उसके पास वहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की सूची मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि भारत सूची मुहैया कराता है तो उन नागरिकों को लौटने की मंजूरी दी जाएगी। भारत की राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) पर एक सवाल के जवाब में मोमेन ने कहा कि बांग्लादेश-भारत के संबंध सामान्य और काफी अच्छे हैं और इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने व्यस्त कार्यक्रम…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
उकोरिया के बयान ‘‘शत्रुतापूर्ण और गैरजरूरी’’ : अमेरिकी राजदूत
सियोल। उत्तर कोरिया के साथ बातचीत में शामिल अमेरिका के एक शीर्ष प्रतिनिधि ने सोमवार को प्योंगयांग की मांगों को शत्रुतापूर्ण और अनावश्यक करार दिया, लेकिन साथ ही नए सिरे से वार्ता करने के लिए द्वार भी खुले रखे। उत्तर कोरिया ने इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका वर्ष 2019 के अंत तक उसे नई रियायतों का एक प्रस्ताव दें। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच फरवरी में हनोई में हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद से ही प्रक्रिया में गतिरोध…
Read Moreएमनेस्टी ने ईरान की कार्रवाई में मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ा कर 304 की
लंदन। ईरान में नवंबर के महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ की गई तीन दिन की कार्रवाई में कम से कम 304 लोगों की जान गई। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मृतकों की इस नयी संख्या की जानकारी सोमवार को दी। अधिकारों के लिए काम करने वाले इस समूह ने पहले 208 मौतों का अनुमान जताया था जिनमें 15 और 17 वर्ष के दो नाबालिग भी शामिल थे। ईरान ने इन आंकड़ों को “पूरी तरह झूठ” बता कर खारिज किया है। एमनेस्टी ने कहा कि उसने “खौफनाक गवाहियां” एकत्र कीं जो…
Read Moreक्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोआन ने लीबिया के नेता से मुलाकात की
इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने लीबिया के प्रधानमंत्री फयाज अल सराज से रविवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। कुछ दिन पहले तुर्की के नेता ने कहा था कि अगर त्रिपोली अनुरोध करता है तो वह सैनिकों को लीबिया भेजने के लिए तैयार हैं। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह बैठक इस्तांबुल के डोलमाबाचे पैलेस में हुई। यह बैठक एर्दोआन के आधिकारिक एजेंडा में शामिल नहीं थी। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले 27 नवंबर को इस्तांबुल में बैठक हुई थी। उसमें दोनों देशों के बीच…
Read Moreविशाल सिक्का आरैकल के निदेशक मंडल में शामिल
वाशिंगटन। इन्फोसिस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल सिक्का को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी आरैकल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। सिक्का ने हाल मे अपना एआई स्टार्टअप वायनाय सिस्टम्स शुरू किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि सिक्का (52) कृत्रिम मेधा (एआई) तथा मशीन लर्निंग के दुनिया के प्रमुख विशेषज्ञों में हैं। उनके आने से आरैकल को कारोबार में मदद मिलेगी। आरैकल के चेयरमैन एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी लैरी एलिसन ने कहा, ‘‘विशाल दुनिया के प्रमुख एआई और मशीन लर्निंग विशेषज्ञ हैं।’’ अपना स्टार्टअप शुरू करने…
Read Moreभारत की शीर्ष रक्षा कंपनियों की हथियारों की बिक्री 6.9 प्रतिशत घटी :रिपोर्ट
स्टॉकहोम। भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की तीन शीर्ष रक्षा कंपनियों की सामूहिक बिक्री 2018 में 6.9 प्रतिशत घटकर 5.9 अरब अमेरिकी डॉलर रह गई। हालांकि, इस दौरान वैश्विक स्तर पर हथियारों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। भारत की रक्षा क्षेत्र की तीनों कंपनियां दुनिया की शीर्ष 100 हथियार आपूर्तिकर्ताओं में आती हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (एसआईपीआरआई) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र की 100 सबसे बड़ी कंपनियों (चीन की कंपनियों को छोड़कर) की कुल हथियार और सैन्य सेवाओं की बिक्री 2018 में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 420 अरब…
Read Moreअमेरिका में प्रतिबंधित दवाओं के आयात पर भारतीय कारोबारी दोषी करार
वाशिंगटन। अमेरिका में 37 वर्षीय भारतीय कारोबारी को प्रतिबंधित दवाओं के आयात और धन शोधन की साजिश से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया है। एक अमेरिकी वकील ने यह जानकारी दी। नागपुर से ताल्लुक रखने वाले जितेंद्र हरीश बेलानी को तीन जून को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि सिर्फ डाक्टरी परामर्श से उपलब्ध होने वाली दवाओं के आयात के षडयंत्र के आरोपों में बेलानी…
Read Moreदेश में जारी जातीय हिंसा के बीच नोबेल शांति पुरस्कार लेंगे इथियोपिया के प्रधानमंत्री
ओस्लो। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मंगलवार को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन अपने देश में हो रही जातीय हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने जश्न को सीमित रखने के साथ ही मीडिया से बातचीत नहीं करने का मन बना लिया है। आधुनिक एवं सुधारवादी नेता के रूप में मशहूर अहमद के मीडिया के सभी कार्यक्रमों से नदारद रहने के फैसले से हालांकि उनके नॉर्वेजियन मेजबान खफा हैं। ओस्लो के सिटी हॉल में 43 वर्षीय अहमद को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सम्मानित किया…
Read Moreचिली में सैन्य विमान 38 यात्रियों के साथ लापता : वायुसेना
सैंटियागो। चिली की वायुसेना ने कहा कि 38 लोगों के साथ उड़ान भरने वाला एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। इस विमान ने देश के दक्षिण से अंटार्कटिका के एक ठिकाने के लिये उड़ान भरी थी। वायुसेना ने एक बयान में कहा, “ एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर से शाम चार बजकर 55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस’ के लिये उड़ान भरी थी… इसमें 38 यात्री सफर कर रहे हैं।”
Read Moreअमेरिकी संघीय आयोग ने ‘कैब’ के संसद में पारित होने की स्थिति में अमित शाह पर प्रतिबंध की मांग की
वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर संघीय अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक ‘‘गलत दिशा में बढ़ाया गया एक खतरनाक कदम’’ है और यदि यह भारत की संसद में पारित होता है तो भारत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यूएससीआईआरएफ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि विधेयक के लोकसभा में पारित होने से वह बेहद चिंतित है। लोकसभा ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को मंजूरी दे दी, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31…
Read More