भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी जीत हासिल की !! डिफेंडिंग चैंपियन 129 पर ऑलआउट, शमी को 4 विकेट

लखनऊ: भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 29वें मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम 230 रनों का पीछा करने उतरी थी लेकिन वह 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।…

Read More

वर्ल्ड कप 2023: नीदरलैंड्स ने फिर किया कमाल, बांग्लादेश को 87 रनों से हराया

नीदरलैंड ने मौजूदा क्रिकेट विश्व कप में आज अपनी दूसरी जीत हासिल की और दिखाया कि वे ‘आसान शिकार’ नहीं हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले नीदरलैंड्स ने संघर्षपूर्ण 229 रन का स्कोर बनाया और फिर उसके गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. पूरी टीम 42.2 ओवर में आउट हो गई और महज 142 रन ही बना पाई. इस तरह नीदरलैंड्स ने 87 रनों से जीत हासिल की. दक्षिण अफ्रीका के बाद बांग्लादेश को हराना नीदरलैंड के लिए बड़ी उपलब्धि है. इस जीत से नीदरलैंड्स को 4 अंक मिले…

Read More

जापान ने कोरिया को 4-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की

रांची। वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 के दूसरे दिन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन जापान व कोरिया के बीच खेला गया। इस मैच में आसानी से जापान की टीम ने कोरिया को 4-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, कोरिया की टीम की पहली हार हुई। जापान की टीम ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं, कोरिया की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद चीन को 1-0 से हराया था। मोरहाबादी के मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए…

Read More

लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीज़न 2023 के कार्यक्रम घोषित : रांचीमेंखेलेजाएंगेपांचमैच

18 नवंबर को रांची में उद्घाटन मैच में इंडिया कैपिटल्स से भीलवाड़ा किंग्स की भिड़ंत रांची: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने आगामी 2023 सीज़न के पूरे शेड्यूल और फिक्स्चर की घोषणा कर दी। आगामी 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के पांच शहरों रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में खेल होंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने एलएलसी 2023 के लिए पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर के एक्सक्लुसिव टिकेटिंग पार्टनर बनने की भी घोषणा की गयी है। टूर्नामेंट के टिकट जल्द ही पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से खरीदे जा सकेंगे। एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। मैच शाम सात बजे से प्रारंभ होगा। 18 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जायेगा।  21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। वहीं, 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे। रांची में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। 22 दिनों में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है क्योंकि एलएलसी 2023 में एक साथ कई लीजेंड्स खेलते हुए अपना क्लास दिखाएंगे। रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा। यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा और यह सीजन का छठा मैच होगा। जम्मू में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे जबकि विशाखपत्तनम में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। एलएलसी 2023 के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे, जबकि 9 दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीज़न का समापन होगा। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि  ‘‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पिछला सीज़न बेहद सफल रहा और हम अधिक उत्साह से आगामी सीज़न में खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मैच रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में खेले जाएंगे। एलएलसी की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। एलएलसी ने इस सीज़न एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा की है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।

Read More

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने रांची पहुंची जापान की टीम, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची। आयोजकों ने खिलाड़ियों को पारंपरिक गमछा और बुके देकर स्वागत किया।एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। झारखंडी गीतों पर जापानी खिलाड़ी भी खूब थिरके। इसके बाद खिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल चाणक्या बीएनआर पहुंचाया गया।जापान की टीम के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार सहित कई गणमान्य…

Read More

झारखंड की बसंती ने राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स में 5000 मीटर में जीता कांस्य पदक

रांची: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, चंडीगढ़ में संपन्न राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन पूर्वी सिंहभूम की बसंती कुमारी ने 5000 मीटर में 16:57.48 सेकेंड का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उत्तरप्रदेश की नेहा पवार एवं रजत महाराष्ट्र की प्राजक्ता ने जीता।इस चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने दो रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते। इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके…

Read More

वर्ल्ड कप 2023: अफगानिस्तान के बाद नीदरलैंड ने भी किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर जबरदस्त वापसी की और आज के मैच में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला. फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ़्रीकी टीम को आश्चर्यजनक रूप से नीदरलैंड्स ने 38 रनों से हरा दिया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज पहले तो नीदरलैंड्स को कम स्कोर पर रोकने में नाकाम रहे और फिर बल्ले से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. डेविड मिलर को छोड़कर बाकी किसी भी बल्लेबाज ने जिम्मेदारी नहीं दिखाई है. नतीजा यह…

Read More

ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट,99 सदस्यों ने किया वोट

मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन के सेशन में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में शामिल कर लिया गया है। ऐसा होना शुक्रवार को ही लगभग तय हो गया था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को आयोजन समिति के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। मुंबई में हुए आईओसी सेशन में वोटिंग हुई जिसके बाद इसका आधिकारिक ऐलान किया गया । ’ लॉस एंजिलिस-28 आयोजन समिति द्वारा अनुशंसित पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी के 99 सदस्यों…

Read More

World Cup 2023: Live: बुमराह के जाल में फंसे शादाब खान, पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

बुमराह के जाल में फंसे शादाब खान, पाकिस्तान को लगा सातवां झटका जसप्रीत बुमराह ने शादाब खान के रूप में पाकिस्तान को सातवां झटका दिया है. 36 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं. लगातार झटकों से लड़खड़ाई पाकिस्तानी पारी, रिजवान के रूप में छठा खिलाड़ी आउट पाकिस्तान को लगातार तीसरा झटका लगा है. इस बार विकेट जसप्रीत बुमराह को मिला, उन्होंने शानदार ऑफ-कटर पर मोहम्मद रिजवान को बोल्ड कर दिया. 34 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 168…

Read More

वर्ल्ड कप 2023: रोहित की रिकॉर्ड पारी के आगे बेबस अफगानिस्तान, भारत 8 विकेट से जीता

क्रिकेट विश्व कप 2023 का नौवां मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया जो भारतीय खिलाड़ियों खासकर रोहित शर्मा के लिए रिकॉर्ड्स से भरा रहा। एक तरफ जहां विश्व कप में बुमराह ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 खिलाड़ियों को आउट किया और विराट कोहली विश्व कप (वनडे+टी20) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा ने सभी रन बनाए. विश्व कप। 7 और शतक, एक विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज़ शतक (63 गेंदों पर) का…

Read More