ब्लैक बेल्ट से नवाजे गए महिला कराटे खिलाड़ी!! प्रतिभा सम्मान समारोह सह बेल्ट सेरेमनी का हुआ आयोजन।

Ranchi: सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में बिशप स्कूल बहु बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह सह बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया।जिसमें पिछले दिनों सफल रहे 183 कराटे खिलाड़ियों के बीच येलो बेल्ट से ब्लैक बेल्ट का बेल्ट सेरेमनी किया गया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन शिहान सुनील किस्पोट्टा के द्वारा साक्षी ओझा सुनयना सेनापति आद्रिका बनर्जी को ब्लैक बेल्ट की उपाधि से नवाज़ा गया सम्मान स्वरूप शिहान सुनील किस्पोट्टा उनके ब्राउन बेल्ट को उतार कर…

Read More

तहफ्फूज अवकाफ कॉन्फ्रेंस 22 को, देश भर से जुटेंगे लोग

रांची : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड प्रदेश ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की 22 जून को वक्फ संशोधित कानून के विरोध में बरियातू पहाड़ी मैदान में  तहफ्फूज ए अवकाफ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कनवीनर डॉक्टर मजीद आलम ने बताया कि आजादी के बाद से कई बार वक्फ संशोधन हुआ। कभी भी वक्फ के रूह को किसी ने मारने का काम नहीं किया। लेकिन वक्फ संशोधन 2025 वक्फ के रूह को खत्म करने वाला है। खूबसूरत झोली में नागिन रखा हुआ है, जिसने…

Read More

रोटरी क्लब रांची का मेजर डोनर सम्मान समारोह सम्पन्न, 20 परियोजनाओं पर खर्च किए गए एक मिलियन डॉलर

✅ “सक्षम इंसान का सबसे खूबसूरत पक्ष होता है – दान देना” : कमल सांघवी रांची, 26 मई 2025: रांची के करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन हॉल में रोटरी क्लब रांची द्वारा आयोजित मेजर डोनर सम्मान समारोह भव्यता और प्रेरणा का संगम बन गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मेजर डोनरों को सम्मानित करना तथा रोटरी की सामाजिक पहलों को साझा करना था। 💬 दान से बदलता है समाज का चेहरा समारोह के मुख्य वक्ता रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक (PRID) श्री कमल सांघवी ने…

Read More

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के आवास पर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हुआ भव्य स्वागत

रांची, 26 मई 2025: झारखंड की राजधानी रांची में आज का दिन एक विशेष और गरिमामय अवसर का साक्षी बना, जब माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने रांची स्थित रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल राजकीय सौजन्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि यह जनसंपर्क, आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनी। 🏠 आत्मीय माहौल में हुई भेंट रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के आवास पर पहुंचने पर…

Read More

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

रांची, 26 मई: श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा-कृष्ण मंदिर में वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर वृंदावन की भक्ति-रसधारा से सराबोर हो उठा। 🌿 विशेष पूजा-अर्चना व भव्य श्रृंगार मंदिर में श्री राधा-कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा, प्रसाद भोग, सामूहिक महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। पुजारी अरविंद पांडे द्वारा श्री राज श्याम जी को फल,…

Read More

रांची बनी झारखंड सीनियर वुशु चैंपियन, जयपुर नेशनल के लिए खिलाड़ियों का चयन

रांची, 26 मई: झारखंड की 21वीं राज्य स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता का भव्य समापन रांची के नामकुम स्थित आचार्यकुलम विद्यालय परिसर में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के 15 जिलों से करीब 150 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया। रांची जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर राज्य में वुशु की ताकत को फिर साबित कर दिया। मुख्य अतिथि श्री सुनील सूर्यांत ने समापन समारोह में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और अधिक से अधिक पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि…

Read More

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के नि:शुल्क समर कैंप का हुआ शुभारंभ

रांची, 26 मई। मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा द्वारा आयोजित 12वें नि:शुल्क पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत आज शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में हुई। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के सचिव श्री वेद बागला, मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल, सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ एवं सचिव उर्मिला पड़िया ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर कैंप के पहले दिन कक्षा 7वीं और 8वीं की 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक…

Read More

रांची में वट सावित्री पूजा: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत

रांची, 26 मई 2025: रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज वट सावित्री व्रत बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा की और निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान—लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ी और बिंदी में सजकर मंदिरों और वट वृक्षों के पास एकत्रित हुईं। उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की, वट वृक्ष की परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। रांची और आसपास के स्थानीय मंदिरों में पूजा की विशेष…

Read More

झारखंडवासियों को तोहफा, अब गरीबों को आवास के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये

रांची : झारखंड सरकार ने गरीब एवं वंचित तबकों के लिए आवास योजनाओं में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत अब 1.20 लाख / 1.30 लाख रुपये की जगह 2 लाख रुपये प्रति आवास की सहायता देने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि, “हर झारखंडवासी को गरिमामयी जीवन देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है।”दीपिका पांडेय सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए…

Read More

राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री के आवास, हुआ स्वागत

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची में पंडरा स्थित आवास पहुंचे, जहां मंत्री के परिवारजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रविवार को रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More