नीति आयोग की बैठक आज, दिल्ली पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

विकसित भारत 2047 का रोडमैप पेश करेगी झारखंड सरकार  रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार 24 मई को नीति आयोग शासी निकाय की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. इस बैठक में नगर विकास विभाग द्वारा विकसित भारत 2047 के तहत रोडमैप पेश किया जाएगा. नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के अलावे झारखंड सरकार के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि नीति आयोग के शासी निकाय में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य होते हैं. पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को हुई थी. नई दिल्ली में 24 मई को होने जा रही नीति आयोग कि इस बैठक में झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नगर विकास विभाग विकसित भारत 2047 के अंतर्गत राज्य का रोडमैप प्रस्तुत करेगा. इस बैठक में राज्य सरकार के द्वारा एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी. पिछली बैठक के दौरान मुद्रा ऋण योजना और पीएम स्वनिधि योजना पर चर्चा हुई थी. इसके तहत समाज के ऐसे लोग जो हासिए पर हैं और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल को लेकर सरकार के द्वारा उठाए गए कदम से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी. राज्य सरकार के द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 6278 जरूरतमंद लोगों को 55.33 करोड रुपए की मुद्रा ऋण वितरित किए गए हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत राज्य में 2014 से लेकर 2024 तक 24,380 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 7748 लोगों को 10 लाख तक के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं. जिसमें पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर को किफायती ऋण दिए गए हैं.

Read More

देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान rakhen : हेमन्त सोरेन

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 11 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला -2025 की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। श्री लोक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा…

Read More

यूनिसेफ ने बाल पत्रकार सम्मेलन “वॉयस ऑफ चेंज’’ का आयोजन किया

Ranchi: रांची और पश्चिमी सिंहभूम जिले के 10 प्रखंडों केे 170 से अधिक यूनिसेफ बाल पत्रकारों ने इस समिट में भाग लिया। उन्होंने रचनात्मक प्रस्तुतियों और सार्थक चर्चाओं के माध्यम से बाल अधिकारों से जुड़े मुद्दों और इस कार्यक्रम से मिली जागरूकता को प्रस्तुत किया।रांची, 23 मई 2025: यूनिसेफ झारखंड ने नवभारत जागृति केंद्र (एनबीजेके) के सहयोग से रांची के होटल हॉलीडे होम में बाल पत्रकारों के सम्मेलन “वॉयस ऑफ चेंज’’ का आयोजन किया। इस समिट में रांची एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों के 10 प्रखंडों के 170 से अधिक बाल…

Read More

भोक्ता झूलन और आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के साथ सुकुरहुटू का 11 दिवसीय मंडा चड़क पूजा का हुआ समापन

कांके: श्री श्री केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू, कांके के तत्वाधान में 11 दिवसीय शिव उपासना का भोक्ता पर्व चड़क मंड़ा पूजा बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में मंगलवार को लगभग 600 भोक्ता और 700 सोख्ताइन द्वारा 25 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा दहकते अंगारों में फूल की भांति चलकर फुलखुंदी किया गया।फुलखूंदी कार्यक्रम के बाद पुरुलिया से आए लगभग 70 महिला कलाकारों द्वारा मंगलवार रात्रि 11:00 से सुबह 7:00 तक पारंपरिक छऊ नृत्य का सुंदर प्रस्तुति किया गया।दूसरे दिन…

Read More

ऑक्सब्रीज स्कूल में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाईड का त्रिदिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर संपन्न

मांडर: मांडर स्थित ऑक्सब्रीज स्कूल में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाईड के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में 6-10 आयु वर्ग(कब एंड बुलबुल) 10-16 आयु वर्ग स्काउट एंड गाईड के इच्छुक छात्रों ने निष्ठापूर्वक हिस्सा लिया। इस शिविर में आउटडोर कौशल विकास विभाग के अंतर्गत टेंट पिचिंग ,अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, कैपिंग तकनीक नेतृत्व प्रशिक्षण के अंतर्गत निर्णय लेना, जिम्मेदारी चरित्र निर्माण के अंतर्गत अनुशासन सामाजिक कार्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया। सामापन समारोह में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाईड के राज्य सचिव शांति कुमारी…

Read More

मां कलावती हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर सिद्रोल नामकुम में सेवा ही मेवा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

Ranchi: मां कलावती हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर सिडरौल नामकुम रांची में सेवा ही मेवा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के संस्थापक प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद ने सर्वप्रथम हॉस्पिटल के वरीय चिकित्सक (फिजिशियन) डॉ तेज प्रताप सिंह को सॉल से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ तेज प्रताप ने कहा कि सेवा परमो धर्म ही चिकित्सा है। मुख्य वक्ता डॉ वासुदेव प्रसाद ने कहा कि जिसके मन में दूसरों का हित का दीप हमेशा प्रज्वलित होता है उसे दुर्लभ से दुर्लभ वस्तु…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को

राजस्थान फाउडेशन, रांची चैप्टर के तत्वाधान में किया जाएगा अभिनंदन स्वागत रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। यह आयोजन राजस्थान फाऊंडेशन , रांची चेप्टर की ओर से किया जा रहा है।फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार रांची आ रहे हैं। इस अवसर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय…

Read More

पारस हॉस्पिटल एचइसी में न्यूरो और गैस्ट्रो हेल्थ कैंप 24 मई को

रांची: सिरदर्द, चक्कर और पेट की दिक्क्त से परेशान मरीजों के लिए पारस हॉस्पिटल एचइसी न्यूरो और गैस्ट्रो हेल्थ कैंप लगा रहा है। यह कैंप 24 मई शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा। इस कैंप में नि:शुल्क विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से परामर्श दिया जायेगा। वहीं, डॉक्टरों की सलाह पर बीपी, शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), इसीजी की भी जांच की जायेगी। साथ ही डॉक्टरों द्वारा अन्य जांच की सलाह पर जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कैंप का लाभ उठाने के लिए…

Read More

झारखंड में नहीं हैं बालपहाड़ी और अय्यर जल विद्युत केंद्र, मैं हूँ झारखण्ड पुस्तक के आंकड़े से सब हैरान

विगत 25 वर्षों से झारखण्ड की अधिकांश पुस्तकों में छप रहे इनकी उत्पादन क्षमता क्रमशः 20 MW एवं 45 MW “मैं हूँ झारखण्ड” पुस्तक के लेखक देव कुमार ने अपने धरातलीय शोध के आधार पर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है, जिससे पुस्तक की विश्वसनीयता और भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि झारखंड में बालपहाड़ी और अय्यर जल विद्युत केंद्र की स्थापना अभी तक नहीं हुई है, जबकि अधिकांश पुस्तकों में इसकी उत्पादन क्षमता के आंकड़े गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाते रहे हैं। विभिन्न पुस्तकों में उल्लेखित उत्पादन क्षमता…

Read More

भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की कई महिलाओं ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया।साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया।पार्टी…

Read More