पलामू में बड़ी घटना टली, 5 लैंडमाइंस व हथियार बरामद

मेदिनीनगर। पलामू में सीआरपीएफ व पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को पिपरा थाना क्षेत्र के सिरिनिया डैम से पांच शक्तिशाली लैंड माइंस और हथियार बरामद किया है। सीआरपीएफ और पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी पुलिस को नुकसान पंहुचाने के लिए बडी संख्या में लैंडमाइंस और हथियार छुपाया है। इसी सूचना के आलोक में एक अभियान के तहत सीआरपीएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया जिसमें 5 लैंड माइंस और कई हथियार को बरामद किया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि माओवादियों ने पुलिस…

Read More

पलामू के तीन मज़दूरों की कर्नाटक में मौत

मेदिनीनगर। पलामू जिला अंतर्गत नवाबाजार प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत मंगलवार को कर्नाटक में हो गई। सभी ब्रिज निर्माण के कार्य मे लगे हुए थे। मिट्टी के नीचे दबने के कारण तीनों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार नवनिर्मित ब्रिज का रोलिंग अचानक टूटने से मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। उनके शवों को गांव लाने की तैयारी चल रही है। मृत मजदूरों में इटको निवासी अर्जुन सिंह (32 वर्ष), कांडा निवासी सुकून भुइयां (20 वर्ष) व रबदा पंचायत के खामडीहा निवासी सुरगेश राम बताये गए हैं।

Read More

स्काॅॅर्पियो कार की टक्कर से युवक की मौत

मेदिनीनगर। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में स्काॅॅर्पियो कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। स्काॅॅर्पियो कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।कुम्हार टोली निवासी सुनील पाण्डेय (45 वर्ष) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस बीच मिशन स्कूल रोड पर एक अज्ञात स्कॉर्पियो, जो कि किसी बारात की गाड़ी बताई जा रही है, ने उसे टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस उक्त स्काॅॅर्पियो को तलाश कर रही है।…

Read More

विवाहिता ने की आत्महत्या

मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज निवासी जितेंद्र चंद्रवंशी की पत्नी रीना देवी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को आग लगाने से गंभीर रूप से जली हालत में रीना को अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More

तालाब सुंदरीकरण के नाम पर करोड़ों की हुई है निर्माण में हेरा- फेरी

मेदिनीनगर। पलामू जिले के  हुसैनाबाद नगर पंचायत के अधिन हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सामने पंच मुखी मंदिर स्थित गईंता पोखरा तालाब आज बूंद बूंद पानी को ले तरस रहा है। काफी लम्बा चौड़ा परिधि में बना ताालाब आज बच्चों को क्रिकेट खेलने का मैदान बन गया है। गईंता पोखरा ताालाब में एक बूंद पानी नहीं रहने के कारण आस पास के भू-भागों में जल स्तर काफी गिर गया है। गईंत पोखरा ताालाब निर्माण के लिये कई बार राज्य सरकार के साथ -साथ नगर पंचायत व विधायक कोटे की राशि का उपयोग…

Read More

मतगणना केंद्र पर वैध पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

मेदिनीनगर। पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि ने पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्देश जारी किया है।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने  बुधवार को  कहा कि मतगणना 23 मई को कृषि उत्पादन बाजार समिति बैरिया में अवस्थित मतगणना केंद्र पर पूर्वाहन 8 बजे से प्रारंभ होगी। जिसके लिए सभी संबंधित को पूर्वाहन 06ः30 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा, ताकि मतगणना के लिए ईवीएम निकालने के लिए  वज्र गृह 7 बजे पूर्वाहन तक खोला जा सके। मतगणना केंद्र परिसर में वैध…

Read More

दहेज की मांग को लेकर ससुराल में कदम रखते ही दुल्हन की पिटाई, मामला दर्ज

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना के बैरांव गांव की आशा दुल्हन बनकर मंगलवार को जब हुसैनाबाद थाना के दंगवार ओपी अंतर्गत धावाबार गांव में अपनी ससुराल पहुंची तो पति कमलेश कुमार मेहता व उसके परिजनों ने पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया। उसके भाइयों के पहुंचने पर ससुराल के लोगों ने दोनों भाइयों की भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। दुल्हन के भाई 22 वर्षीय राकेश कुमार मेहता व 20 वर्षीय अभय कुमार मेहता इस पिटाई से घायल हैं, जिन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार बैरांव गांव में आशा की…

Read More

पालमूू: 100 से अधिक चापानल खराब, पानी का संकट बढ़ा

मेदिनीनगर। पलामू जिले के बड़े आबादी वालेे क्षेत्र हुसैनाबाद नगर पंचायत में दिन-प्रतिदिन सोन नदी का जलस्तर गिरने के कारण पाइप लाइन से पानी का सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे पूरा शहर पेयजल को लेकर त्राहिमाम कर रहा है। आचार संहिता के चलते नगर पंचायत भी चापानलों की मरम्मत नहीं कर पा रहा है। बताया गया है कि सोन नदी का जलस्तर 40 फीट से भी अधिक नीचे गिर गया। नगर पंचायत ने  कुछ नई पाइप लाइन को बढ़ाकर जलमीनार में पानी लाने की व्यवस्था की थी किंतु…

Read More

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

मेदिनीनगर। मेदिनीनगर-रांची एनएच 75 मुख्य मार्ग स्थित खामडीह गांव में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजेश प्रसाद सिन्हा के रूप में हुई है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर यातयात जाम कर दिया।पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाया-बुझाया, उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Read More

नौ गांवों में सरकारी राशि का दुरुपयोग, जांच की मांग

मेदिनीनगर। पलामूू जिले के  मेदिनीनगर आसपास के इलाके के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं।  बीजेपी के वरिष्ट नेता परशुराम ओझा ने शनिवार को यहां   यह बातें कही। उन्होंने कहा कि वे उपायुक्त को भी जानकारी दिया है की मेदिनीनगर के आस पास के गांव भूसही टोला , चियॉकी, बड़कागांव ,खनवॉ, जोड, रेडमा , बारालोटा, पोखराहा, रजवाडीह व जमूने में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शौचालय व सड़क निर्माण में केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को पर्याप्त राशि दी गई थी। उक्त मद में राशि…

Read More