घर में लगी आग में वृद्ध महिला की मौत

मेदिनीनगर। पाटन थाना के थमवा गांव में शनिवार को लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने के दौरान वृद्ध महिला आग की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।जानकारी अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर के बिस्तर में आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर वृद्ध महिला तेजी के साथ भाग नहीं सकी और आग की चपेट में आ गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घर में किसी परिजन के नहीं…

Read More

सड़क के किनारे बोर करने पर जुर्माने के साथ होगी कार्रवाई

मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर में जलस्तर दिन प्रतिदिन नीचे जाने से शहरवासी काफी परेशान हैं। जलस्तर के नीचे जाने के कारण कई घरों के चापाकल पूरी तरह ठप हो गए हैं। घर के भीतर जगह नहीं होने की वजह से कई लोगों ने घरों के आगे सड़कों के किनारे बोर करवाना शुरू कर दिया है। इधर, नगर पंचायत हुसैनाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शहर के अचानक भ्रमण के दौरान पाया कि इस्लामगंज मुहल्ले में सड़क किनारे बोर हो रहा है। उन्होंने तत्काल काम बंद करवाकर बोर…

Read More

सुशीगंज मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेदिनीनगर। सुशीगंज के मुखिया पंकज पासवान को महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मेदिनीनगर से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार मुखिया पंकज अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने घर आ रहा था। इसी बीच पुलिस के एक गश्ती दल ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया । मुखिया पंकज के विरुद्ध उसकी पत्नी रेखा ने महिला थाना में 22 दिसंबर 18 को उसके विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी रेखा ने शिकायत थी कि पंकज ने उसे झांसा देकर रांची में दूसरी शादी कर ली…

Read More

महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज थाना के गोला पत्थर गांव निवासी धनंजय कुमार की  पत्नी रिंकू देवी (21) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार  रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी अर्जुन राम ने शव को पोस्टमार्टम  के लिये हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। रिंकू की शादी पिछले वर्ष मई में हुई थी। आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Read More

हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के गंगतुआ गांव में शुक्रवार को हाईवा की चपेट में आने से पीयूष ठाकुर की मौत हो गई। पीयूष ठाकुर पाटन थाना क्षेत्र के ही उताकी गांव का रहने वाला था। यह हादसा हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हाईवा चालक की तलाश कर रही है।

Read More

पत्नी व बेटी को जलाने के प्रयास में पति गिरफ्तार

मेदिनीनगर। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में बीरेंद्र विश्वकर्मा ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और बेटी को घर में बंदकर जिंदा जलाने का किया प्रयास। शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ मां और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपित बीरेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Read More

हाईटेंशन लाइन के संपर्क से ट्रक में लगी आग

मेदिनीनगर। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ रोड में क्रशर प्लांट के समीप शुक्रवार को सोलह चक्का ट्रेलर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि छर्री लदे ट्रक को उसका चालक साइड में खड़ा कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक में आग गई। यह आग काफी तेजी से फैली। तत्काल प्लांट के कर्मियों ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक ट्रक को काफी नुकसान पहुंच चुका था। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Read More

व्यक्ति की सोते समय गला रेतकर हत्या

मेदिनीनगर। पांकी थाना क्षेत्र के पांकी बस्ती में गुरुवार की रात बदमाशों ने दयाशंकर प्रसाद की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दया शंकर स्थानीय अस्पताल में नौकरी करता था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर में और कोई सदस्य नहीं था। दया शंकर रात का भोजन कर के सोने चले गए। देर रात कुछ बदमाश घर में घुस आए और उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर…

Read More

मेदिनीनगर शहर के व्यवसायी से लूट में शामिल 5 गिरफ्तार

मेदिनीनगर। पलामू  जिलेे केे मेदिनीनगर शहर में  कपड़ा कारोबारी विनोद कुमार अग्रवाल से   लूट मामले में   गुरुवार को   पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया ।शहर में 27 मई को कोयल नदी किनारे कपड़ा कारोबारी विनोद कुमार अग्रवाल से   3 लाख 90 हज़ार चाकू व डंडा का भय दिखा कर लूट लिया था।  लूट की  इस  घटना को एसपी ने चुनौती के रूप  मेंं लिया था।  । तीन दिन के अंदर गुरुवार को इस लूट में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के निर्देश पर उक्त लूट कांड के…

Read More

हृदय गति रुकने से सेना के जवान की मौत

पलामू : उंटारी रोड प्रखंड के सतबहिनी निवासी रामा शंकर शर्मा के बड़े पुत्र आर्मी जवान पंकज कुमार शर्मा की हृदय गति रुक जाने से मौत हुई. उनकी पोस्टिंग गोवाहाटी में थी. वे कोलकाता आर्मी हॉस्पिटल में ईलाजरत थे. वे अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं. उनके दस वर्षीय बेटे शुभम शर्मा ने मुखाग्नि दी. जवान पंकज की अंत्येष्टि में रांची से सेना के एक प्लाटून जवान आये थे. बिगुल बजाकर शस्त्र की सलामी दी गई. डाल्टनगंज के निमिया कोयल नदी के तट पर जवान का…

Read More