मेदिनीनगर। पलामू जिले के नौडीहा बाजार पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली अर्जुन यादव को नावा बाजार से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित जून 2017 से फरार चल रहा था। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी के अनुसार जून 2017 में नक्सलियों और पुलिस मुठभेड़ में अर्जुन यादव भी शामिल था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी।
Read MoreCategory: पलामू
डीएसपी ने व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा का लिया जायजा
मेदिनीनगर। पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को कई निर्देश दिए हैं। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सभी को सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मुकदमा से जुड़े गवाह अब बेधड़क होकर गवाही दे रहे हैं।
Read Moreबिजली के तार की चपेट में आयी बस, पांच झुलसे
मेदिनीनगर। एक बस के बिजली केे तार की चपेट में आ जाने से पांच यात्री झुलस गए। उनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि एक निजी बस सतबरवा थाना क्षेत्र के तुम्बागड़ा के पास बिजली तार की चपेट में आ गयी। हादसे मेंं घायल एक बस यात्री की स्थिति काफी गंभीर है, जबकि चार यात्री झुलस गए हैं। सभी को समीप के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुुुलिस घायल लोगों के बारे में जानकारी कर रही…
Read Moreफाईनेंस कंपनी कर्मचारी से दिनदहाड़े 1.4 लाख की लूट
मेदिनीनगर। जिले के मोहम्मदगंज-हैदरनगर मुख्य मार्ग से सटे जीन ताड़- रमजीता रोड पर शुक्रवार दिनदहाड़े पिस्तौल की नोंक पर एक फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1 लाख 4 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह विभिन्न गांवों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों से राशि का संग्रह कर बाइक से हुसैनाबाद स्थित कंपनी के कार्यालय जा रहे थे। ताड़-रमजीता रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक पर चार नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गये। इस दौरान उनमें…
Read Moreजनता दरबार में समस्याओं को लेकर 50 फरियादी पहुंचे
मेदिनीनगर। अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाया, जिसमें समस्याओं को लेकर 50 फरियादी पहुंचे। जिसमें कुछ शिकायतों का निष्पादन तत्तकाल कर दिया गया तथा कई शिकायतों को अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। लेस्लीगंज से आयी शकुंतला देवी, पांकी से आये साजिद खान, हबीबगंज से आयी उर्मिला देवी, नवाबजार से आयी प्रेमलता कुमारी आदि ने पेंशन संबंधित शिकायतें रखी। इन शिकायतों को तत्काल निष्पादन करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इनके पेंशन निर्गत करने का निर्देश दिया। कंडा से आए मुन्ना कुमार…
Read Moreपदाधिकारी व कर्मी अनिवार्य रूप से करें 20 विजिट : आरडीडीई
मेदिनीनगर। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुंग ने बहुउद्देशीय भवन सभागार में ज्ञानसेतु और ई-विद्यावाहिनी की शुक्रवार को प्रमंडलस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी व कर्मी को माह में कम से कम 20 विजिट अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। निर्देश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। ज्ञान सेतु कार्यक्रम झारखंड सरकार का एक प्रभावी शैक्षिक कार्यक्रम है, जिसके पूर्व प्रत्येक छात्र का आधार रेखीय आकलन अनिवार्य रूप से पूर्ण करना था लेकिन समीक्षा के दौरान पता चला कि अभी भी कुछ विद्यालयों…
Read Moreपत्थर से कुचल कर वृद्ध की हत्या
मेदिनीनगर। बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केचकी ग्राम में एक वृद्ध विष्णु परहिया की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक विष्णु परहिया गांव में झाड़-फूंक का भी काम करते थे। गुरुवार देर शाम से वह घर से निकले थे, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने उसकेे परिजन को दी। उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर एमपी गुप्ता और सब इंस्पेक्टर देव आनंद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के…
Read Moreकुख्यात सुजीत सिन्हा और उसके सहयोगी को आजीवन कारावास
रांची। पलामू जिले के कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा और उसके सहयोगी उत्तम कुमार सिंह को हत्या के एक मामले में न्यायालय ने गुरुवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। न्यायाधीश पंकज कुमार की अदालत ने दोनों को एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस कांड में एक आरोपी फरार घोषित है। सुजीत पांकी रोड के चरकी भट्ठा का रहने वाला है, जबकि उत्तम हरिहरगंज थाना अंतर्गत सरसोत का निवासी है। उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपितों ने अन्य साथियों…
Read Moreडबल मर्डर केस में दो को आजीवन कारावास की सजा
मेदिनीनगर। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के षष्टम जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार की अदालत ने गुरुवार को डबल मर्डर केस में दो आरोपितों सुजीत कुमार सिन्हा व उत्तम कुमार सिंह को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उल्लेखनीय है कि दोनों अपराधियों ने भूषण सिंह व सुनील सिंह से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध शहर थाना में 21 फरवरी 2006…
Read Moreउपप्रमुख के घर में घुसकर जेजेएमपी के उग्रवादियों ने की मारपीट
मेदिनीनगर । जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत रामगढ़ पंचायत के उपप्रमुख के घर में घुसकर जेजेएमपी के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठा से लेवी की मांग करते हुए मारपीट की। घटना बुधवार की देर रात 11 बजे की है। गुरुवार को डीएसपी प्रथम ने बताया कि 10 जुलाई की रात्रि में सूचना मिली कि रामगढ़ उपप्रमुख के घर में कुछ लोग घुसकर जेजेएमपी के नाम पर लेवी के लिए मारपीट कर उन्हें डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपप्रमुख के घर पहुंंच गई और पीड़ित से जानकारी ली। डीएसपी ने…
Read More