लोकहित अधिकार पार्टी के संगठन विस्तार में समाज का बड़ा योगदान : हरिनाथ साहू

रांची: पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी पुरे झारखंड प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं ! जहां 14 सितम्बर को पांकी विधानसभा में कांग्रेसी नेता विश्वनाथ साहू को लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल किया। वहीं 15 सितम्बर को चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में संगठन विस्तार करते हुए हजारीबाग के परिसदन में भी वहां के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक किया ! 16 सितम्बर को दिन भर लगातार भारी वर्षा होती रही। बावजूद इसके कोडरमा लोकसभा…

Read More

EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ! 14 जागरूकता वाहन को किया गया रवाना

Ranchi: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी अवस्थित वेयर हाउस से अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह-निर्वाची पदाधिकारी रांची विधानसभा क्षेत्र श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था)-सह-निर्वाची पदाधिकारी हटिया विधानसभा क्षेत्र, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी मांडर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मोनी कुमारी एवं ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट से सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज केस में संशोधित पिटीशन दाखिल करने की मिली अनुमति

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में देवघर में दर्ज केस को निरस्त करने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे की याचिका की सुनवाई शनिवार काे हुई। मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ ने संशोधन पिटीशन दाखिल करने के निशिकांत दुबे के आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें दो सप्ताह में संशोधन पिटीशन दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही संशोधन पिटीशन दाखिल होने पर राज्य सरकार को जवाब के लिए चार सप्ताह का समय मिला है।पूर्व में निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने…

Read More

मंत्री दीपिका से मिला आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल

रांची। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को फोर्टिफिकेशन विषय को लेकर मिला। प्रतिनिधियों ने हार्वेस्टप्लस के बायो-फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड राज्य में जेएसएलपीसी तथा आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से प्रभावी रूप से बायो फोर्टिफिकेशन प्रोग्राम को कार्यान्वित किया जा रहा है। मंत्री ने इस उल्लेखनीय पहल की सराहना की व आश्वासन दिया कि उनके मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक समर्थन प्रदान…

Read More

सीताराम येचुरी का मृत शरीर एम्स को दान करना अत्यंत साहसिक निर्णय,वे दिवंगत होकर भी अमर हो गए : कैलाश यादव

Ranchi: धुर्वा में सामाजिक संगठनों एवं श्रमिको द्वारा आयोजित सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के श्रद्धांजलि सभा मनाया गया ! कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव शामिल होकर सीताराम येचुरी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया !इस अवसर पर श्री यादव ने कहा की सीताराम येचुरी छात्र राजनीति जीवन से हीं काफी प्रतिभाशाली थे ! वे पूर्ण रूप से राजनीति में कदम रखने के बाद हमेशा साम्प्रदायिक के खिलाफ और गरीब मजदूरों एवं अन्याय के विरोध में…

Read More

करमा पर्व के मौके पर खिजरी विधायक के सौजन्य से साड़ी वितरण ! जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा हूं : सफीउल्लाह अंसारी

ओरमांझी: खिजरी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से करमा पर्व के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के डहु गांव में खाद्य आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी ने शनिवार को ग्रामीणों के बीच साड़ी वितरण किया। विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी ने कहा कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप खिजरी विधानसभा की जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।उन्होंने कहा कि खिजरी विधायक सभी पर्व, त्यौहार व अन्य मौके पर यथासंभव सभी लोगों को सहयोग करना अपना धर्म समझते हैं। उन्होंने कहा कि खिजरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक…

Read More

विकास भवन सभागार में “हिंदी दिवस का आयोजन! राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा की अहम भूमिका:आयुक्त

रांची: हिंदी दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त श्री अंजनी कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क शालिनी वर्मा एवं उप निदेशक राजभाषा गौतम कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।हिंदी दिवस के अवसर पर आयुक्त श्री अंजनी कुमार…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट में राज्य 33 हजार वकीलों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

रांची। झारखंड हाई कोर्ट राज्य 33 हजार वकीलों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई। हाई कोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने ट्रस्टी कमेटी के 15 हजार अधिवक्ताओं के लिए ही स्वास्थ्य बीमा करने का निर्णय लिया है।उनकी ओर से कहा गया कि राज्य में 33 हजार हजार वकील हैं, इन सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वकीलों के परिवार को…

Read More

रांची के सभी प्रमुख अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने की तैयारी

रांची। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, झारखंड के द्वारा शुक्रवार को रांची के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों के साथ शुक्रवार काे एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अभियान निदेशक पवन कुमार (भा.प्र.से) के द्वारा की गई। इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में रांची के सभी प्रमुख अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने के संबंध में विस्तार से विमर्श किया गया।इस योजना के तहत सभी प्राइवेट अस्पतालों में शत प्रतिशत हेल्थ प्रोफेशनल की रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी…

Read More

आर.टी.सी.पब्लिक स्कूल फुरहुरा टोला केदल परिसर में करम पूजा पूर्व संध्या समारोह संपन्न

ओरमांझी: शुक्रवार को आर.टी.सी.पब्लिक स्कूल परिसर में करम पूजा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच ‘झूमर प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चे अपने प्रतिभा का विशेष प्रदर्शन किया साथ ही साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपनी अहम् भूमिका निभाते हुए झूमर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री सुरेश प्रसाद ने बच्चों को डॉ रामदयाल मुंडा की बात’ जे नाची से बाची ‘को यथार्थ करते हुए कहा कि जो इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेंगे…

Read More