रांची। भाजपा डोरंडा मंडल के कुसई कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सृष्टि को बचाने के लिए वृक्ष जरूरी हैं। यह कार्य पौधरोपण के जरिये हो सकता।शिवराज ने कहा कि मौसम को अनुकूल रखने के लिए भी वृक्ष जरूरी है। इससे प्रेरणा लेते हुए हर कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल पांच वर्षों तक अवश्य करें। जब तक उसमें फल ना आ जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष पियूष विजय…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
कश्मीर घाटी: बडगाम में बीएसएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 जवानों की मौत, 36 घायल
बडगाम के वेदरहिल इलाके में बीएसएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए. 12 घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें श्रीनगर ले जाया गया है श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के वतरहिल इलाके में शुक्रवार शाम चुनाव ड्यूटी के दौरान बीएसएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए. यूएनआई उर्दू के मुताबिक, घायल जवानों में से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें…
Read Moreहाई कोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा पाए अभियुक्त को किया रिहा
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी और एक साल की बेटी की हत्या मामले के आरोपित आनंद कुमार दांगी को बरी कर दिया है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने फांसी की सजा पाए आनंद कुमार दांगी को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया है। हाई कोर्ट ने यह फैसला फांसी की सजा को कन्फर्म करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से दायर याचिका एवं सजा के खिलाफ आनंद कुमार दांगी की अपील पर गुरुवार को सुनाया।सितंबर 2023 में अपर जिला एवं…
Read Moreट्रिपल मर्डर केस : हाई कोर्ट ने बर्खास्त जवान की फांसी की सजा को 25 साल की कैद में बदला
रांच। झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में घुसकर 17 अगस्त 2019 की रात परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या तथा दो लोगों को जख्मी करने के मामले में फांसी की सजा पाए अभियुक्त पवन कुमार सिंह की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील एवं राज्य सरकार द्वारा फांसी को कंफर्म करने वाली याचिका पर गुरुवार काे फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने पवन कुमार सिंह की फांसी की सजा के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया। साथ ही खंडपीठ ने रामगढ़ की…
Read Moreराज्यपाल से इस्कॉन, एनएसयूआई सहित अन्य संस्था के लोगों ने की मुलाकात
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को इस्कॉन,भारतीय मजदूर संघ और एनएसयूआई सहित अन्य संस्था के लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इसी क्रम में सबसे पहले राज्यपाल से इस्कॉन के निदेशक भूपति गोविंद दास के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भेंट की। इसी प्रकार राज्यपाल से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल से एनएसयूआई का कार्यकारी प्रमुख के नेतृत्व में अमन अहमद के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इसके अलावा राज्यपाल से झारखंड…
Read Moreआईईडी विस्फोट में घायल जवान को लाया गया हेलीकॉप्टर से रांची, राज अस्पताल में भर्ती
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के जरिये लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के सीटी-जीडी सुगुमार आर घायल हो गए।पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया। इसके बाद जवान को राज अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर के मुताबिक उसकी स्थिति स्थिर है। दाहिना पैर और चेहरे में चोट है।पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जराईकेला…
Read Moreतेली समाज अब किसी राजनीतिक दल का बंधुआ वोटर नहीं बनेगा:मोदी
रांची: पुराना अरगोड़ा चौक पुनदाग रोड स्थित मधुराम साहू के आवास पर राजनीतिक भागीदारी परिचर्चा को लेकर तेली समाज का एक संगोष्ठी बैठक रखा गया।बैठक की अध्यक्षता तेली समाज के वरिष्ठ नेता धनीराम साहू एवं संचालन विजय साहू ने किया।संगोष्ठी बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, आरटीएसएम के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह रांची जिला सहप्रभारी हजारी प्रसाद मोदी,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह भाजपा नेता मनोज लाल साहू, त्रिलोकी…
Read Moreमाय भारत की ओर से रांची के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
Ranchi: माई भारत जिला राँची के बेनर तले 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टुबर 2024 तक आयोजित स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता थीम पर राँची जिले में कुल बीस टीम राँची की विभिन्न जगहों पर अपने स्तरों पर गलियां,नलियां, नदियां, धार्मिक स्थल प्लास्टिक फ्री हो का अभियान चला रही हैं।इसी क्रम के तहत जी डी एम इंटर कॉलेज, कांके रोड,राँची में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषयक शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुजीत खलको के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होने कहा हम सभी को प्रतिदिन अपने जीवन में स्वच्छता…
Read Moreमाननीय राष्ट्रपति महोदया के आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक
Ranchi: माननीय राष्ट्रपति महोदया के आगमन को लेकर आज दिनांक 19 सितंबर 2024 को आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 307 में एडीजी श्री संजय लाटकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आईजी श्री अखिलेश झा, डीआईजी रांची श्री अनुप बिरथरे, डीआईजी बोकारो रेंज श्री सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री राजकुमार मेहता, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी…
Read Moreपिछले 4 वर्षों में विकास की लम्बी लकीर खींची
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की दी सौगात, विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण। जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं लगातार राज्य का दौरा कर रहा हूं। बस यही देखने आता हूं कि सरकार गांव से चल रही है या नहीं। गांव-गांव पहुंचकर तथा ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुन रहा हूं। मैं यह जानने का प्रयास कर रहा हूं कि आपके लिए जो योजनाएं राज्य सरकार बना रही है वह आप तक पहुंच रही है या नहीं। राज्य की आधी आबादी के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ऐसी योजना है, एक ऐसा कदम है जो महिला सशक्तिकरण में इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। हमारी सरकार गांव से चल रही है, रांची हेडक्वार्टर से नही। मुख्यमंत्री बुधवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने का कार्य हमारी सरकार ने किया था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य की दीदियों ने गांव-गांव, टोला टोला में खाना बनाकर लोगों को खिलाने का काम किया था। कोरोना संक्रमण काल में हमारी दीदियों की भूमिका अहम थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उसी समय यह संकल्प लिया था कि दीदियों को राज्य सरकार अवश्य मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 4 वर्ष पहले सामाजिक सुरक्षा के तहत राज्य में काफी कम संख्या में लोगों को पेंशन मिलता था लेकिन हमारी सरकार ने कानून बना दिया कि सभी पात्र लाभुक को पेंशन से जोड़ा जाए। आज कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति पेंशन योजना से छूटा नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 वर्ष में वर्तमान सरकार ने जो कार्य किया है वह कार्य पिछले 20 वर्ष में नहीं किया गया था। तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार विकास की योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतरने का काम कर दिखाया है। पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की लम्बी लकीर खींची है। पूर्व की सरकार द्वारा राज्य में 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया। वर्तमान राज्य सरकार ने 20 लाख नया हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों के बीच बांटने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खुले बाजार से भी अनाज खरीद कर राशन वितरण करती है। इस राज्य के गरीब लोगों को आवास देने के लिए हम लोगों ने तीन वर्ष तक केंद्र सरकार से आग्रह करते रहे, लेकिन गरीबों का आवास आवंटन नहीं हुआ अंततः हमने निर्णय लिया और राज्य के गरीब लोगों को अब हमारी सरकार अबुआ आवास देगी। आने वाले 5 वर्ष के अंदर सभी 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास से आच्छादित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में बिजली उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक बिजली फ्री किया और 200 यूनिट तक के पुराने बकाया बिजली बिल को माफ करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी सहयिका, सेविका, जल सहिया सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों समस्याओं एवं परेशानियों का समाधान करने का कार्य किया है। राज्य के भीतर हर जाति, समुदाय और हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ राज्य सरकार दे रही है। किसी जाति विशेष के लिए योजनाएं नही बनाई गई है। “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का लाभ भी सभी वर्ग-समुदाय की माताओं-बहनों को मिल रहा है। हमारी सरकार योजनाओं के संचालन में किसी के साथ भेदभाव नही करती है। इस अवसर पर 132/33 के०वी० (2×50 MVA) ग्रीड सब-स्टेशन कुण्डहित एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऊर्जान्वयन किया गया। इस ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो के संयुक्त प्रयास से हुआ है। जिसकी ऊर्जान्वित क्षमता 2 x 50 MVA (100 MVA) जिससे कई विद्युत शक्ति उपकेन्द्र क्रमशः 33 के०वी० नाला, कुण्डहित, बामनडीहा, फतेहपुर इत्यादि को विद्युत आपूर्ति की जानी है, जिससे लाभान्वित होने वाले प्रखंड नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर क्षेत्र के निवासियों को विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, ये ग्रीड सब-स्टेशन आगामी 15 से 20 सालों के विद्युत् भार को वहन करने में सक्षम है। इस परियोजना के निर्माण में लगभग 82.37 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस नवनिर्मित ग्रीड को विद्युत आपूर्ति जामताड़ा एवं मधुपुर स्थित 132/33 के०वी० ग्रीड सब-स्टेशन से उपलब्ध कराई जायेगी। इस ग्रीड के ऊर्जान्वयन के उपरान्त करीब 80 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत की आपूर्ति की जा सकेगी, जिससे जामताड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्र नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर इत्यादि क्षेत्र के लाखों लोग प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। ये ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण सरकार के 30 साल के विजन को देखते हुए सम्मानित निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस अवसर पर नाला विधायक-सह-विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, सांसद श्री नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जॉयस बेसरा, श्रीमती राधारानी सोरेन, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, डीआईजी के अलावा दुमका एवं जामताड़ा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को दी ये सौगातें.. मुख्यमंत्री ने ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की सौगात दी। जहाँ विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दोनों जिलों के 4,77,715 लाभुकों के बीच लगभग 30697.5 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों जिला के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जामताड़ा जिले के 263734 लाभुकों के बीच 710 करोड़ 57 लाख 23 हजार रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं दुमका जिला के कुल 213981 लाभुकों के बीच 164 करोड़ 99 लाख रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत 40428.98 लाख रूपए की 275 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दुमका जिला अंतर्गत 95.74 लाख रूपए की 23 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया। मौके पर लाभुकों के बीच 66 एकड़ भूमि का वनपट्टा वितरण हुआ।
Read More