उपायुक्त ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।कार्यक्रम को लेकर, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को संयुक्त बैठक करते हुए उन्हें कार्यक्रम को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, सभी को सुरक्षा…

Read More

नाबार्ड के सहयोग से चल रहीं योजनाओं को गति देः मुख्य सचिव

रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड और अन्य को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमिटी की बैठक रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने राज्य में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से चल रहीं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के ससमय पूरा होने से ही नाबार्ड के ऋण का फायदा मिलेगा। उन्होंने बहुत धीमी गति वाली योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने और जो समय पर पूरी हो सकती हैं,…

Read More

राज्यपाल से वित्त मंत्री मंत्री राधाकृष्ण ने की मुलाकात

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को राज भवन में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल से उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदनीनगर (पलामू) के गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण नहीं होने के संदर्भ में अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन के निम्न स्तर का होने, निर्माण स्थल पर पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने तथा दरवाजा-खिड़की नहीं होने का उल्लेख किया। कई कमियों के बावजूद उक्त भवन, विश्वविद्यालय की ओर से स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के निर्मित भवन की…

Read More

जेसीआई राँची ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन हरिओम टावर में

Ranchi: जेसीआई राँची ने लालपुर स्थित हरिओम टावर में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को किया। इस शिविर को नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से पूरा किया गया। शिविर में 40 से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया जिसमे महिला छात्राएं भी शामिल थी। 25 यूनिट रक्त का कुल संग्रह किया गया।अध्यक्ष प्रतीक जैन ने साल के पहले रक्तदान शिविर की शुरुआत की। संस्था के अन्य सदस्यों और उनके परिचित ने भी रक्तदान दिया। जेसी प्रतीक जैन ने सभी को संदेश दिया की हमे नियमित तौर पर रक्तदान करना चाहिए…

Read More

38 वे राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला हॉकी टीम अपने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 2=1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया

Rabchi: 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक देवभूमि हरिद्वार, उतराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला हॉकी टीम आज अपने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2=1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की। झारखंड टीम की ओर से पहले क्वार्टर में मैच के 12 वे मिनट में प्रमोदानी लकड़ा ने फिल्ड गोल कर झारखंड की 1=0 से बढ़त दी तत्पश्चात दूसरे क्वार्टर सुरू होते ही मैच के 17 वे मिनट में झारखंड की अलबेला रानी टोप्पो ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर…

Read More

झारखंड में प्रस्तावित शराब नीति 2025 पर अबुआ अधिकार मंच ने दिए अहम सुझाव

रांची। झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित शराब नीति 2025 को लेकर अबुआ अधिकार मंच के गौतम सिंह ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को विभिन्न जनहितैषी सुझाव प्रेषित किए हैं। गौतम सिंह ने शराब नीति में व्यापक सुधार लाने की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल सामाजिक संतुलन स्थापित होगा, बल्कि अपराध दर में भी कमी आएगी।अबुआ अधिकार मंच ने शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, खेल मैदानों और शहरी आबादी वाले क्षेत्रों से कम से कम 500 मीटर दूर शराब की दुकानों को लाइसेंस देने, ग्रामीण क्षेत्रों में शराब…

Read More

डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राथमिक शाखा में खेलकूद महोत्सव फिटनेस एंड फेस्टा 2024- 25 का वृहद आयोजन

Ranchi: डी ए वी पब्लिक स्कूल में खेलकूद महोत्सव फिटनेस एवं फेसटा 2024 -25 का बृहद आयोजन हुआ.। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री मुकुल टोप्पो प्रशाखा पदाधिकारी झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी खेलगाँव एवं पुष्पा हासा ऑफिसर झारखंड स्पोर्ट्स अकादमी खेलगाँव थे।मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य सह ए आर ओ डी ए वी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड जोन जे ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया।इस अवसर पर संस्थान के गणमान्य सदस्य श्री एमके सिन्हा प्राचार्य डी ए पब्लिक स्कूल कपिलदेव सह क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन बी, प्राचार्य…

Read More

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर के बीच पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए|

Ranchi: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और टाटा पावर के बीच पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों को सस्ती और हरित ऊर्जा मिल सके।PM सूर्य घर बिजली योजना के तहत, प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों को उनके घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है,…

Read More

सैमसंग टीवी प्लस इंडिया पर पांच नए एक्सक्लूसिव फास्‍ट चैनल लॉन्च

रांची: सैमसंग टीवी प्लस, जो सैमसंग की मुफ्त विज्ञापन समर्थित स्ट्रीमिंग टीवी (फास्‍ट) सेवा है, ने वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर सैमसंग टीवी प्लस इंडिया पर विशेष रूप से पांच नए फास्‍ट चैनल लॉन्च किए हैं। ये डब्‍लूबीटीवी चैनल स्ट्रीमिंग दर्शकों को बेहतरीन कहानियाँ और उच्च गुणवत्ता वाला मुफ्त मनोरंजन प्रदान करते हैं। हिंदी कंटेंट पर विशेष जोर देने के साथ, ये नए चैनल क्षेत्रीय और शहरी दोनों दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।सैमसंग टीवी प्लस एक मुफ्त स्ट्रीमिंग सेवा है, जो सैमसंग स्मार्ट…

Read More

लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल लायंस क्लब ऑफ रांची दिवास के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक विवाह समारोह 27 अप्रैल को

रांची। आगामी 27 अप्रैल 2025 को लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल लायंस क्लब ऑफ रांची दिवास के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आयोजनकर्ता श्रवण जैन एवं पायल जैन ने दी। प्रेस क्लब रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 अविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड में संपन्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य सौजन्यकर्ता श्री झूमरमल जी जैन सेठी एवं परिवार की ओर से किया जा रहा है। विवाह संस्कार सनातन विधि विधान…

Read More