तोक्यो। तोक्यो की एक अदालत ने बुधवार को पत्रकार शिओरी इतो को ‘मी टू’ के हाई प्रोफाइल मामले में 30,000 डॉलर मुआवजा देने का आदेश दिया। पत्रकार ने जापान में चले ‘मी टू’ अभियान के दौरान टीवी के एक पूर्व रिपोर्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस दीवानी मामले ने जापान और विदेशों में सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि 2017 के एक सरकारी सर्वेक्षण के मुताबिक, जापान में बलात्कार पीड़िताओं का अपराध की सूचना पुलिस को देना असाधारण बात है। सर्वेक्षण के मुताबिक, यहां केवल चार प्रतिशत महिलाएं अपने साथ…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
दिवंगत भारतीय-अमेरिकी अधिकारी के नाम पर रखा जाएगा रोडवे का नाम
ह्यूस्टन। दिवंगत भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के सम्मान में समुदाय के नेता यहां एक स्थायी स्मारक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि धालीवाल की ड्यूटी पर रहने के दौरान हत्या कर दी गई थी। हैरिस काउंटी कमिश्नर कोर्ट ने मंगलवार को सैम ह्यूस्टन टोलवे के एक हिस्से का नाम धालीवाल के नाम पर रखने की सिफारिश की। कोर्ट के सदस्यों ने प्रेसिन्कट 2 के आयुक्त एंड्रियन गार्सिया का आग्रह सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। उन्होंने टेक्सास 249 और यूएस 290 के बीच रोडवे…
Read Moreभारत के साथ 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता : आंखें बिछाए हुए है अमेरिका
लॉस एंजेल्स। भारत-अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए मेज़बान अमेरिका आंखें बिछाए हुए है। अमेरिकी विदेश विभाग में प्रवक्ता मोर्गन ओर्तगुस ढोल पीट पीट कर कह रही हैं कि यहां बुधवार,18 दिसंबर को वाशिंगटन में अमेरिका और भारत के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता हो रही है। वह आगे कहती हैं कि आने वाले समय में दोनों देशों के सामरिक रिश्ते और अधिक मज़बूत होंगे।’ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में एक वर्ष भी नहीं बचा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी आक्रामक पारी से भयभीत…
Read Moreदेशद्रोह मामले में मुशर्रफ को सजा-ए-मौत
इस्लामाबाद। पेशाबर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेठ के नेतृत्व में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को देशद्रोह मामले में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी सैन्य शासक को मौत की सजा दी गई है। यह मामला साल 2013 से लंबित था। फिलहाल मुशर्रफ स्वास्थ्य कारणें से दुबई में हैं। उन्होंने साल 2003 में तीन नवम्बर को देश में आपातकाल लागू किया था और संविधान को…
Read Moreचीन : कोयले की खदान में विस्फोट, 14 लोगों की मौत
गुइयांग (चीन)। दक्षिण पश्चिमी चीन के गीजू प्रांत में मंगलवार तड़के 1.30 बजे कोयले की एक खदान में विस्फोट होने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग अभी भी फंसे हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार एनलांग काउंटी के ग्वांगलांग कोल माइन में उस समय विस्फोट हुआ, जब 23 श्रमिक भीतर काम कर रह थे। सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और 14 लोगों की मौत हो गई है। आपातकाल सेवा को बचाव कार्य के लिए लगा दिया गया है। मामले की जांच की जा…
Read Moreबोइंग 737 मैक़्स विमानों का निर्माण कार्य आज से बंद
लॉस एंजेल्स। बोइंग 737 मैक़्स विमानों का निर्माण कार्य आज सोमवार से बंद कर दिया गया है। बोइंग प्रबंधन मंडल ने कहा है कि इससे कम्पनी को 54 अरब डालर की क्षति होगी। प्रबंधन मंडल ने कहा है कि वह इसका निर्माण बंद करने के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगा। यह वही विमान बोइंग 737 मैक्स हैं, जिसके दो विमान पिछले दिनों इंडोनेशिया और इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इनमें कुल 346 लोग मारे गये थे। इस दुर्घटना का कारण विमान के साफ्टवेयर में गड़बड़ी होना बताया गया…
Read Moreअमेरिका के मिड वेस्ट में बर्फीले तूफ़ान से 11 मरे
लॉस एंजेल्स। अमेरिका के मिड वेस्ट के चार राज्यों में सोमवार को बर्फीले तूफ़ान से 11 लोगों की मौत हो गई। इस तूफ़ान का क़हर मिसूरी, नेब्रास्का, कैनसस और इंडियाना में बरपा है। इससे मिड वेस्ट में बर्फीले तूफ़ान से जैन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाइवे पर वाहनों की लम्बी क़तारें लगी है और सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इस से मिड वेस्ट के 12 राज्यों में तकरीबन छह करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
Read Moreसऊदी अरब में बचा हुआ खाना फेंकने की आदत का विरोध
रियाद। सऊदी अरब में बचा हुआ खाना फेंकने की तेजी से फैलती संस्कृति और भोजन की भारी बर्बादी के विरोध में उतरे लोग अब इसे रोकने के कुछ नायाब तरीके सामने लेकर आए हैं। सऊदी अरब में एक ऐसी थाली तैयार की गई है जिसमें खाना ज्यादा परोसा हुआ दिखेगा और बर्बादी कम से कम होगी। खाड़ी देश के ज्यादातर हिस्सों में खाना ज्यादा और ठाठ से परोसे जाने को बड़प्पन और मेहमान नवाजी के सांस्कृतिक गुण के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इस तरह से परोसा गया ज्यादातर…
Read Moreकार चोरी कर तीन बार अरेस्ट करने के लिए किया फोन, बीयर शॉप से पुलिस ने गिरफ्तार किया
जॉर्जिया। अमेरिका में एक शख्स ने अपराद करने के बाद खुद पुलिस को तीन बार फोन किया और पकड़ने की मांग की। जॉर्जिया में पुलिस ने खुद इस घटना की पुष्टि स्थानीय मीडिया से की। घटना शुक्रवार की है जब थॉमस काउंटी शेरिफ पुलिस अधिकारियों के पास एक शख्स ने फोन किया और कहा कि उसने कार चोरी की है, उसे आकर पकड़ा जाए। पुलिस टीम ने बताया, ‘शुक्रवार को हमारे पास फोन आया और दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने बताया कि उसने एक कार चोरी की है। वह बॉस्टन…
Read Moreईरान की कार्रवाई में मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़कर 304 हुई : एमनेस्टी
लंदन। ईरान में नवंबर के महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ की गई तीन दिन की कार्रवाई में कम से कम 304 लोगों की जान गई। एमनेस्टी इंटरनैशनल ने मृतकों की इस नई संख्या की जानकारी सोमवार को दी। अधिकारों के लिए काम करने वाले इस समूह ने पहले 208 मौतों का अनुमान जताया था जिनमें 15 और 17 वर्ष के दो नाबालिग भी शामिल थे। ईरान ने इन आंकड़ों को ‘पूरी तरह झूठ’ बता कर खारिज किया है। एमनेस्टी ने कहा कि उसने ‘खौफनाक गवाहियां’ इकट्ठा कीं जो…
Read More