रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने क्रिसमस के मौके पर गैर इरादतन अपराधों में शामिल पुलिस अधिकारियों को माफी देने की घोषणा की है। यह माफी उन पुलिस अधिकारियों को दी गई है, जिनसे आत्मरक्षा में या वक्त की नजाकत के कारण कोई अपराध हुआ। ये रियायत सिर्फ उन लोगों को दी जाएगी जो सजा का कम से कम छठवां हिस्सा काट चुके हैं। कानून एवं व्यवस्था को लेकर किए वादों के आधार पर चुने गए बोल्सोनारो ने पुलिस की रक्षा का वादा करते हुए कहा था…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने सीएए, एनआरसी के समर्थन में की रैलियां
वाशिंगटन। बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी नागरिक संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के समर्थन में सामने आए हैं और वे इस विवादित कानून के बारे में ‘‘गलत सूचनाओं और मिथकों को दूर’’ करने के लिए अमेरिका के कई शहरों में रैलियां कर रहे हैं। संसद में जब से नागरिकता विधेयक पारित हुआ है तब से भारत में प्रदर्शन चल रहे हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करने के साथ ही इस विधेयक ने कानून की शक्ल अख्तियार कर ली है। सरकार ने मंगलवार को 2021 की जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या…
Read Moreट्रम्प ने ‘होम अलोन 2’ में निभाए किरदार को किया याद
पाम बीच (अमेरिका)। अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने वर्ष 1992 में क्रिसमस के मौके पर आई फिल्म ‘‘होम अलोन 2’’ में निभाई अपनी भूमिका को याद करते हुए इसे ‘‘सम्मान’’ की बात बताया। उन्होंने इस फिल्म में अतिथि भूमिका निभाई थी। ट्रम्प ने मंगलवार को सैन्यकर्मियों से बातचीत की और उनमें से एक ने क्रिसमस पर आई इस फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में उनसे सवाल किया। इस पर ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं तब थोड़ा जवान था। जाहिर है यह फिल्म बहुत हिट हुई।…
Read Moreखशोगी हत्या मामले में 5 को मृत्युदंड की सजा, 2 बरी
रियाद। सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है, लेकिन इस संबंध में दो आरोपित जानी मानी हस्तियों को बरी कर दिया गया है। सऊदी अरब के लोक अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अभियोजक ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘अदालत ने हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल पांच लोगों को मृत्युदंड सुनाया।’’ हालांकि दो जानी मानी हस्तियों को बरी करने से अदालत के फैसले पर सवालिया निशान भी लग गया…
Read Moreक्रिसमस की वजह से सुस्त रहा एशियाई शेयर बाजार
सिडनी। विगत 18 महीने में एशियाई शेयर बाजार सोमवार को क्रिसमस की छुटिटयों की वजह से सुस्त रहे। निवेशकों ने भी इस महीने के शुरू में अर्जित लाभ की वजह से खास सक्रियता नहीं दिखाई। विदित हो कि शुरू में यूरोपीय बाजारों में यूरो स्टॉक 50 फ्यूचर, जर्मन डैक्स फ्यूचर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लंदन एफटीएसई में मामूली तेजी देखी गई। हालांकि एस एंड पी 500 में इस महीने में सोमवार को सर्वाधिक 2.7 प्रतिशत का उछाल आया। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के बाहर एमएससीआई के एशिया…
Read Moreतुर्की लीबिया को दिए जाने वाले सैन्य समर्थन को और बढ़ाएगा
अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप अर्दोआन ने कहा है कि जरुरत पड़ने वह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त लीबियाई सरकार के सैन्य समर्थन में और वृद्धि करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका देश स्थल, वायु और नौसेना के विकल्पों पर भी विचार करेगा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की लीबिया की फयाल अल सिराज सरकार की पहले से ही सैन्य मदद कर रहा है। लीबियाई सरकार साल 2011 से ही गुटीय संघर्ष से जूझ रही है। तुर्की ने यह भी कहा है कि लीबिया के अनुरोध पर वह वहां…
Read Moreमक्का में राम मंदिर निर्माण की बात कहने वाला भारतीय नागरिक गिरफ्तार
रियाद। सऊदी अरब में एक भारतीय नागरिक हरीश बंगेरा को सउदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ने फेसबुक पर लिखा था कि काबा और मक्का में राम मंदिर बनेगा। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले बंगेरा ने सऊदी के क्राउन किंग मोहम्मद बिन सलमान पर भी निशाना साधा था, जबकि सऊदी में सरकार के खिलाफ कोई भी टिप्पणी बड़ा जुर्म माना जाता है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। बंगेरा दम्मम में एक एयर कंडीशनर कंपनी में काम…
Read Moreहोंडुरास जेल में हुई झड़प में अब तक 36 मरे
तेगुसिगल्पा। साप्ताहांत में होंडुरास की जेल में हुई झड़प में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि सेना और पुलिस गैंग वार के दौरान हो रही हत्या के सिलसिला को रोकने को प्रयासरत है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एल पोरवेनिर जेल में रविवार दोपहर कैदियों के बीच हुई हिंसक संघर्ष में एक गिरोह के 18 लोगों की हत्या हो गई थी। यह जेल राजधानी तेगुसिगल्पा से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में स्थित है। रिपोर्ट…
Read Moreमरियम को विदेश जाने की इजाजत नहीं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने मरियम नवाज को विदेश जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वरिष्ठ वकील और प्रधानमंत्री के सहायक बाबर आवन ने कहा है कि ईसीएल (एक्जिट कंट्रोल लिस्ट) पर व्यक्तियों के नाम रखने संबंधी नियम सरकार को मरियम का नाम नो फ्लाई लिस्ट से हटाने के लिए उनके आवेदन पर विचार करने की अनुमति नहीं देते हैं। कानून मंत्री फरोग नसीम के नेतृत्व वाली संघीय कैबिनेट की उपसमिति जो ईसीएस मामलों के साथ डील…
Read Moreशिकागो गोलीबारी : दो लोग हिरासत में
वाशिंगटन। शिकागों में रविवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जो गोलीबारी के दौरान घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार घटना शिकागो के साउथ मे स्ट्रीट के 5700 ब्लॉक में एक पार्टी में कहासुनी के बाद हो गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
Read More