बाल दुष्कर्म रोकने की स्वागत योग्य पहल

प्रमोद भार्गव अनेक कानूनी उपाय और जागरूकता अभियानों के बावजूद बच्चों से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लिहाजा सर्वोच्च न्यायालय ने चिंता जताते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह 60 दिन के भीतर ऐसे जिलों में विशेष न्यायालयों का गठन करे, जहां बाल यौन उत्पीड़त से जुड़े 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इन अदालतों का गठन बाल यौन उत्पीड़न निषेध कानून (पॉक्सो) के तहत होगा। ये अदालतें सिर्फ पॉक्सो से संबंधित मामले ही सुनेंगी। दरअसल, पिछली सुनवाई में अदालत ने देशभर से…

Read More

चिंताजनक क्यों हैं बुजुर्गों के हालात

रामकृष्ण जायसवाल कहा जाता है कि इस धरती पर बच्चों के लिए देवता उनके माता-पिता होते हैं। इसलिए कि वे अपने बच्चों को सभी प्रकार के सुख देते हैं। दुखों से मुक्त रखने की कोशिश करते हैं। जैसे ही बच्चा जन्म लेता है, वह अपनी मां के आंचल को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। दुनिया-जहान की सारी खुशियां वह अपने मां की गोद में ही प्राप्त करता है। पिता से वह सारे संस्कार प्राप्त करता है जो उसके जीवन को संवारने का कार्य करते हैं। माता- पिता अपने बच्चों…

Read More

मजबूत है मोदी की कश्मीर नीति

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री डोनाल्ड ट्रम्प के हजारों झूठ में एक और वृद्धि हुई। उनके अनुसार नरेन्द्र मोदी ने उनसे कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की है। अपने राष्ट्रपति के इस असत्य बयान पर अमेरिका लज्जित हुआ। वहां के प्रशासन को सफाई देनी पड़ी। उसने माना कि भारत मध्यस्थता का पक्षधर नहीं है। नरेन्द्र मोदी ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं किया है। इस प्रकार की सफाई किसी भी राष्ट्रपति के लिए शर्म की बात है। लेकिन ट्रम्प को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता। वह ऐसे मसलों पर बेहयाई की हद पार कर…

Read More

ज्ञान-विज्ञान के भारतीय स्रोत पुनः प्रवाहित होने चाहिए

मनोज ज्वाला एक प्रसिद्ध ग्रंथ ‘स्टोरी ऑफ सिविलाइजेशन’ के अमेरिकी लेखक और इतिहासकार विल डुरांट ने भारत को दुनिया की समस्त सभ्यताओं की जननी कहा है। उन्होंने ‘दी केस फॉर इण्डिया’ नामक अपनी पुस्तक में लिखा है- ‘भारत से ही सभ्यता की उत्पत्ति हुई। संस्कृत सभी यूरोपियन भाषाओं की भी जननी है। हमारा समूचा दर्शन संस्कृत से ही उपजा है। विज्ञान और गणित इसकी ही देन हैं। लोकतंत्र और स्वशासन भी भारत से ही उपजा है। इसलिए भारत माता हम सब की माता हैं।’ इस पुस्तक में उन्होंने विस्तार से…

Read More

जब जवानों ने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे

(कारगिल विजय दिवस, 26 जुलाई पर विशेष रमेश गुप्ताका रगिल युद्ध में हमारे जवानों ने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे, कमर तोड़ दी थी। कारगिल युद्ध मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक लड़ा गया। इस युद्ध में पाकिस्तान ने भारत के जिन क्षेत्रों पर आधिपत्य किया था वह छुड़वा लिया गया। भारतीय सैनिकों और अफसरों के सैन्य कौशल, धैर्य और साहस से कारगिल युद्ध के रूप में पाकिस्तान का दोगलापन जगजाहिर हुए 20 वर्ष हो गए हैं। इसीलिए 26 जुलाई को हम हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप…

Read More

जाधव पर पाक के विकल्प

-वरिंदर भाटिया- भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्याय न्यायालय (आईसीजे) ने न केवल जाधव की फांसी की सजा पर रोक को बरकरार रखा है और इस पर पाकिस्तान को पुनर्विचार करने के लिए भी कहा है। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव और वहां से बचकर आए विंग कमांडर अभिनंदन के मामले में दो अंतरराष्ट्रीय संधियों पर जानकारी महत्त्वपूर्ण है, ये दोनों हैं वियना और जेनेवा संधि। कुलभूषण…

Read More

सियासत को नया सबक दे गया कर्नाटक

-सुरेश हिंदुस्थानी- कर्नाटक में पिछले पंद्रह दिनों से चली आ रही राजनीतिक उठापटक का उस समय अंत हो गया, जब विश्वासमत के दौरान कुमारस्वामी की सरकार का पतन हो गया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल वजू भाई वाला ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को तीन बार बहुमत साबित करने का समय दिया, लेकिन तीनों बार का समय विधानसभा में विश्वासमत पर चर्चा करने में ही निकल गया। इस दौरान सत्ता पक्ष कांग्रेस और जनता दल (एस) गठबंधन सरकार को संभवतः यही लग रहा होगा कि अगर कहीं बिल्ली के भाग्य से छींका…

Read More

चल दिए चांद के पार

प्रमोद भार्गव भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा पर चंद्रयान- 2 अंतरिक्ष की ओर भेज दिया है। यह यान इसरो के अध्यक्ष के. सिवम के नेतृत्व में श्रीहरि कोटा के अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर छोड़ा गया। चंद्रयान- 2 तीन लाख 75 हजार किलोमीटर की यात्रा करके सितंबर 2019 में चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र की धरती पर उतरेगा। इस यान का 600 किलोग्राम वजन भी बढ़ाया गया है। दरअसल, प्रयोगों के दौरान ज्ञात हुआ कि उपग्रह से जब चंद्रमा पर उतरने वाला हिस्सा…

Read More

अक्षय ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत

(राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियरिंग दिवस, 24 जुलाई पर विशेष) योगेश कुमार गोयल ‘थर्मल पावर स्टेशन’ जिन्हें ऊष्मीय शक्ति संयंत्र या ताप विद्युत केन्द्र के नाम से जाना जाता है, ऐसे विद्युत उत्पादन संयंत्र होते हैं, जिनमें प्रमुख टरबाइनें भाप से चलाई जाती हैं। यह भाप कोयला, गैस इत्यादि को जलाकर पानी को गर्म करके प्राप्त की जाती है। पानी गर्म करने के लिए ईंधन का प्रयोग किया जाता है, जिससे उच्च दबाव पर भाप बनती है और बिजली पैदा करने के लिए इसी भाप से टरबाइनें चलाई जाती हैं। हमारे जीवन…

Read More

स्मृति शेष : सादा जीवन, उच्च विचार और शुचिता की प्रतिमूर्ति थे कॉमरेड एके राय

राजीव मिश्र कोयला माफिया के खिलाफ मुखर आवाज। जीवन पर्यंत कालिख की कोठरी में रहने के बावजूद बेदाग। सिर्फ दो पायजामा, दो कुर्ता और दो बंडी। सर्दी के दिनों में एक शॉल (चादर)। इससे ज्यादा कुछ नहीं। सादगीपूर्ण जीवन जीने की मिशाल। राय दा के नाम से लोकप्रिय। सुसंस्कृत पर गरीब मजदूरों की जान। यही रही है कॉमरेड एके राय की पहचान। जी हां, यह सच है। एके राय के राय दा बनने की एक आदर्श कहानी है। इसमें त्याग, तपस्या, समर्पण और सैद्धांतिक राजनीति का समावेश है। इसी तप…

Read More