रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन किया जा रहा है। ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद से एक-एक करके टीम का रांची आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में चिली महिला हॉकी टीम रविवार को रांची पहुंची। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें स्थान पर शामिल चिली टीम के खिलाड़ियों, कोच का हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से स्वागत के अलावा ढोल नगाड़ों संग खिलाड़ियों का रांची की धरती पर…
Read MoreCategory: खेल समाचार
एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची में 13 से 19 जनवरी तक
रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया जा रहा है। सभी टीम सोमवार तक रांची पहुंच जायेंगी। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में जगह बनाने के लिए महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में आठ टीमें भारत, जर्मनी, न्यूजीलैंड, जापान, चिली, अमेरिका, इटली और चेक रिपब्लिक मैदान में उतरेंगी।इनमें शीर्ष तीन टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। सभी मुकाबले रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे। ओलंपिक में जगह बनाने के लिए सभी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है।…
Read Moreएशिया कप के शानदार आयोजन के बाद झारखण्ड विश्व के लिए है तैयार
रांची : वैश्विक स्तर पर होने वाले तीन ओलंपिक क्वालीफायर में से एक का आयोजन झारखण्ड में होगा। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर स्पर्धा 13 से 19 जनवरी 2024 तक झारखण्ड की राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। इसके लिए झारखण्ड एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी के लिए तैयार है। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के अपने अपने मैच में भाग लेने के लिए इंडिया, इटली और यूएसए की महिला हॉकी टीम रांची पहुंच चुकी है।भारत और अमेरिका के बीच होगा पहला मुकाबलाझारखण्ड में…
Read Moreएफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच 13 से, तैयारी शुरू
रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच आयोजित होगा। इसमें कुल आठ देशों की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान लाने वाले देश की टीम पेरिस ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजित इस मैच की तैयारी जोर शोर से चल रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम भी बुधवार को रांची पहुंच रही है और वह भी मैच में बाकी बचे दिनों तक अभ्यास करेगी।तैयारियों का जायजा लेने…
Read Moreजोहार खिलाड़ी पोर्टल पर सभी जिलों के खेल संघों का रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी
रांची। राज्य सरकार सभी जिलों में कार्यरत खेल संघों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सभी जिलों के जिला खेल पदाधिकारी के स्तर से निर्देश भी जारी किया जा रहा है। डीएसओ के माध्यम से जिलों के खेल संघों, उनके अध्यक्ष, सचिव से कहा जा रहा है कि उनका पंजीकरण जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर किया जाना है।खिलाड़ी पोर्टल पर निबंधन के संबंध में खेलकूद निदेशालय के स्तर से निर्देश दिया गया है। इस क्रम में खेल संघ जरूरी सूचनाएं (खेल संघ का नाम, ई- मेल आइडी,…
Read More67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत राज्य को 2024 में छह प्रतिस्पर्धाओं की मिली मेजबानी
रांची। वर्ष 2024 में झारखंड को पहली बार राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलेगा। 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छह अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी करने का राज्य को मौका मिलेगा।इन प्रतियोगिताओं में अनुमानतः 5,600 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। जिन छह प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी राज्य को मिली है उनमें फुटबॉल अंदर 14 बालक-बालिका, कबड्डी अंडर 14 बालक, वुशु अंडर 17 एवं 19 बालक/बालिका, खो-खो अंडर 14 बालक-बालिका, साइक्लिंग अंडर 14,17 एवं 19 बालक-बालिका, स्केटिंग अंडर 11,14,14 एवं 19 बालक-बालिका शामिल हैं।फुटबॉल का आयोजन 17 जनवरी,…
Read Moreजयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का भूमि पूजन पहानो के द्वारा
आज दिनांक 29/12/23 को केंद्रीय सरना समिति के द्वारा आगमी 3 जनवरी 2024 से 5 जनवरी 2024 तक मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है इसी को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम कचहरी रोड रांची में मुख्य पाहन जगलाल पहान की अगुवाई में पहनो के द्वारा सोसो पड़ा कर अपने तमाम ईस्ट बोंगाओ से एवं हड़म बुढ़ा बुढ़ियो से देवी देवताओं एवं पूर्ववजो से अर्जि बिनती कर फुटबॉल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हो इसकी बिनती की गई। केंद्रीय…
Read Moreझारखंड अंडर 17 एवं अडर-19 बालक एवं बालिका कुश्ती टीम दिल्ली रवाना
रांची। 67वीं एसजीएफआई अंडर 17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड से बालक एवं बालिका टीमें सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं।इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, भारतीय हॉकी के महासचिव एवं झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बबलू कुमार, राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजीव…
Read Moreसरकार से कोई लड़ाई नहीं, मुझे सिर्फ खिलाड़ियों की परवाह है, कुश्ती महासंघ को भंग करने पर साक्षी मलिक का बयान
नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को भंग कर दिया। गौरतलब है कि गुरुवार 21 दिसंबर को डब्ल्यूएफआई चुनाव संपन्न होने के बाद से ही विवाद जारी है। साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेडरेशन के चयन पर दुख जताते हुए अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए थे और कुश्ती छोड़ने का फैसला किया था।मंत्रालय द्वारा रविवार को नवनिर्वाचित महासंघ को निलंबित करने के बाद पूर्व पहलवान साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सरकार के…
Read Moreएसोसियेशन कप 2023 का आयोजन !ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप खेल गांव में
रांची: एसोसियेशन कप 2003 जीएसकेएजे ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन टाना भगत स्टेडियम खेल गांव में किया गया। आयोजनकर्ता ग्लोबल सुतोकन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड को की एफिलेटेड है ग्लोबल शॉटकॉन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया , और अप्रूव्ड , स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, एफिलेटेड कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन एंड झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से जुड़ा है। इस आयोजन में कुल 200 बच्चे पूरे झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए हुए बच्चे उन्होंने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय नाथ शाहदेव, झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष…
Read More