मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरूवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने मंत्री को 24 घंटे के भीतर उड़ा देने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे।यह धमकी फोन नंबर 7903928578 से दी गई, जब मंत्री दिल्ली में थे। अंसारी ने इस घटना की जानकारी रांची एसएसपी को दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री ने इसे गंभीर साजिश बताते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा करते…

Read More

समर्पण शाखा की कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा

रांची। समर्पण शाखा के सत्र (2025 26) की तीसरी कार्यकारिणी बैठक शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में शुक्रवार को हुई।बैठक में शाखा अध्यक्ष ने अनुपस्थिति और गणपूर्ति की सूचना दी। मौके पर शाखा अध्यक्ष ने स्वागत संबोधन किया और शाखा सचिव ने जून माह की रिपोर्ट प्रस्तुगत की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत सावन सिंधारा, सावन मेला, बाबा श्रृंगार, गौ सेवा से सम्बंधित कार्यकमों के आयोजन पर चर्चा की गई।शाखा अध्यक्ष ने शाखा सदस्यों से वार्षिक शुल्क जल्द से जल्द देने…

Read More

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने की आगामी नौ जुलाई को हड़ताल की घोषणा

Ranchi: 4 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर अपनी योजनाओं और मांगों को सार्वजनिक किया।कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि केंद्र सरकार मजदूरविरोधी चार श्रम संहिताओं (Labour Codes) को लागू करने की कोशिशों में लगातार तेज़ी ला रही है। यह संहिताएं न केवल स्थायी रोज़गार को खत्म करती हैं, बल्कि ट्रेड यूनियन के अधिकारों,…

Read More

आउटसोर्स कर्मियों के हक़ में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 01 जुलाई 2025 को पारित आदेश के आलोक में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन निगम के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान एवं समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने की मांगों को लेकर सौंपा गया।संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम में वर्षों से कार्यरत तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रमिकों को अब तक न तो न्यूनतम वेतनमान मिल…

Read More

हरिनाथ साहू, लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए : रोशन लाल

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हरिनाथ साहू जी को मनोनीत किए।हरिनाथ साहू रांची जिला कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गांव के मूल निवासी हैं। ज्ञात हो पिछले 01जुलाई 2025 को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी करार देते हुए अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया था।हरिनाथ साहू जी पूर्व के कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद…

Read More

आठवीं मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस 

हजरत अब्बास अपने पिता की तरह बड़े शुजा और बहादुर थे: मौलाना तहजीबुल हसन  रांची: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मस्जिद जाफरिया रांची से अंजुम जाफरिया के तत्वाधान में हजरत अली के पुत्र हजरत अब्बास की शहादत की याद में अलम का मातमी जुलूस निकाला गया। जो चर्च रोड, चुना मंदिर, डॉक्टर फतुल्लाह रोड होते हुए वापस मस्जिद जाफरिया लौटेगा। इससे पूर्व मस्जिद जाफरिया में मजलिस इमामे हुसैन का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मुख्य रूप से हाजी मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित करते हुए…

Read More

लापरवाही से वाहन चलाने वालों को मुआवजा देने के लिए बीमा कम्पनियां उत्तरदायी नहीं : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी ड्राइवर की मौत उसकी अपनी लापरवाही या ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण हाेती है, तो बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि अगर दुर्घटना पूरी तरह से ड्राइवर की गलती से हुई हो, तो उसके परिवार का बीमा दावा मान्य नहीं होगा। कर्नाटक के मल्लासांद्रा गांव से अरसीकेरे शहर जाते समय 18 जून, 2014 को दुर्घटना हुई…

Read More

शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत थोड़ी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और आईसीयू में सीमित लोगों को उनसे मिलने की अनुमति है।प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है, उसमें न तो कोई गिरावट आई है और न ही कोई सुधार हुआ है। सभी लोग ईश्वर…

Read More

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की बैठक स्थगित

रांची। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की 29 जून को होनेवाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार को दी है।उन्होंने बताया कि महासंघ का संरक्षक कमलाकांत का निधन हो गया है। साथ ही संघ के सचिन रमाशंकर सिंह के पिता का भी देहांत हुआ है। सोनी ने बताया कि जगन्नाथ मेला और लगातार बारिश के कारण संघ ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बैठक की अगली तिथि के लिए संघ…

Read More

अस्पतालों की क्रिटिकल केयर को मजबूत बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

रांची। राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में 10 बेड आईसीयू परियोजना के अंतर्गत एक व्यापक क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह परियोजना विशेष रूप से पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालों की गहन चिकित्सा (क्रिटिकल केयर) क्षमताओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 बेड आईसीयू पहल का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसकी संकल्पना कोविड-19 महामारी की डेल्टा लहर के दौरान की गई थी।इस परियोजना का उद्देश्य देशभर के माध्यमिक सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह सुसज्जित 10 बिस्तरों…

Read More